---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: फॉर्म अस्थायी, क्लॉस परमानेंट; फाइनल में क्या गजब की पारी खेल गए Virat Kohli!

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बाराबाडोस में खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार पारी खेली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 29, 2024 9:31 अपराह्न | Updated: जून 29, 2024 11:00 अपराह्न

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बाराबाडोस में खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार पारी खेली है। विराट ने 59 गेंदो का सामना करते हुए 76 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके व 2 छक्के लगाए।

विराट की शानदार पारी का अंत अफ्रीकी गेंदबाज मार्को जानसन ने किया। विराट छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर रबाडा को कैच थमा बैठे। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल (IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final) मुकाबले में विराट द्वारा खेली गई इस दमदार पारी और शॉट को देख कर कहा जा रहा है फॉर्म अस्थायी, क्लॉस परमानेंट होता है।

विराट की दमदार पारी

विराट कोहली ने आज बाराबाडोस के Kensington Oval स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में दमदार पारी खेली है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए विराट कोहली ने 59 गेंदो का सामना करते हुए 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मैदान के चारो तरफ शॉट्स लगाए।

विराट कोहली के इस पारी को लेकर खूब चर्चा हो रही है और उन्हें बड़े खेल खिलाड़ी कहा जा रहा है।

बड़े मुकाबलों का खिलाड़ी

भारत के स्टार व धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली द्वारा आज फाइनल मुकाबले में खेली गई पारी के बाद पुरानी यादें ताजा हो गईं। कोहली को उनकी पारी के लिए आज फिर से बड़े गेम का खिलाड़ी कहा जा रहा है। दरअसल इससे पहले भी कोहली कई बड़े मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं।

विराट कोहली ने इससे पहले टी20 विश्व कप के 2016 सत्र में सेमीफाइनल मुकाबले में 47 गेंदों में नाबाद 89 रन, 2014 फाइनल मुकाबले में 58 गेंदों पर 77 रन, 2022 सेमीफाइनल मुकाबले में 40 गेंदो पर 50 रन और 2024 फाइनल मुकाबले में 59 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली है। ऐसे में विराट कोहली द्वारा आज टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में खेले गए पारी के बाद उन्हें बड़े मुकाबलों का खिलाड़ी कहा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026

Gautam Gambhir

मार्च 10, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

India T20 World Cup Win

मार्च 9, 2026

MS Dhoni

मार्च 9, 2026