---Advertisement---

IND vs SL Asia Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ गदर मचाने वाले सिराज पर क्रिकेट फैंस हुए फ़िदा , इस अरबपति बिज़नेसमैन से मांग ली एसयूवी कार

भारत के अरबपति बिज़नेसमैन आनंद महिंद्रा ने हाल में ही एक फैन्स को तगड़ा जवाब दिया है। महिंद्रा ने सिराज को लेकर ये बात कही है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 18, 2023 1:11 अपराह्न

anand-siraj
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL Asia Cup 2023: भारतीय स्टार क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने हाल में ही खेले गए एशिया कप फाइनल में शानदार पप्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में खिताब डाल दिया। आपको बता दें कि भारत ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम को बुरी तरह से हरा दिया। भारत ने फाइनल मुकाबला 10विकेटों से अपने नाम कर लिया। अब जाकर आनंद महिंद्रा ने इसके ऊपर पोस्ट किया है। ऐसे में एक फैन ने सिराज को लेकर कहा है कि, ‘सर उन्हें एक एसयूवी गिफ्ट कर दो।’ अब जाकर आनंद महिंद्रा ने इसको लेकर तगड़ा जवाब दिया है।

आनंद महिंद्रा से फैंस ने कही मजेदार बात

भारत के अरबपति बिज़नेसमैन आनंद महिंद्रा के पोस्ट पर एक फैन ने शानदार सवाल पूछा है जिसपर आनंद महिंद्रा ने तगड़ा पलटवार करते हुए फैन का मुंह चुप कर दिया। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने एशिया कप फाइनल को लेकर ट्वीट किया जिसपर एक फैन ने उन्हें सिराज को एक एसयूवी कार गिफ्ट करने को कहा। अब जाकर इस अरबपति बिज़नेस मैन ने जवाब देते हुए कहा है कि उन्होंने सिराज को पहले ही एसयूवी कार गिफ्ट कर रखी है। आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने सिराज को साल 2021 में एसयूवी कार गिफ्ट की थी।

सिराज ने प्रेमदासा में मचाया हड़कंप

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में हड़कंप मचाते हुए श्रीलंकाई टीम को चारो खाने चित कर दिया। सिराज ने एक ही ओवर में श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर टीम को पूरी तरह से बैकफूट पर धकेल दिया था। इस स्ट्रार भारतीय गेंदबाज ने 7 ओवर बॉलिंग करकर कुल 6 विकेट अपने नाम किये थे। उनके इस जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का भी अवार्ड दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026