---Advertisement---

IND vs SL Asia Cup 2023 Final: सिराज की तूफ़ान में बहा श्रीलंका , भारत ने इन रिकॉर्डों के साथ जीता 8 वां एशिया कप का खिताब

IND vs SL Asia Cup 2023 Final: भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे एशिया कप के फाइनल मुकाबले के लाइव अपडेट्स और पल-पल की जानकारी को जानने के लिए यहां जुड़े रहें।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 17, 2023 2:28 अपराह्न | Updated: सितम्बर 17, 2023 7:22 अपराह्न

IND vs SL Asia Cup Final 2023..
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL Asia Cup 2023 Final: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को रिकॉर्ड 8 वीं बार एशिया कप ट्रॉफी का खिताब दिला दिया। मोहम्मद सिराज ने कोलंबो के मैदान पर कहर बरपाते हुए 7 ओवर गेंदबाजी कर 6 विकेट अपने नाम किये वहीं हार्दिक पांड्या ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये। इस मैच में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने टीम को परेरा के रूप में पहली सफलता दिलाई । श्रीलंका की टीम पूरे मैच में कही भी नहीं दिखी और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। श्रीलंका के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और टीम महज 15.2 ओवर में 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। श्रीलंका के द्वारा यह भारत के खिलाफ सबसे lowest total भी है। भारतीय टीम ने ईशान किशन और शुभमन गिल की धुआंधार पारी की बदौलत मैच को 6.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोये जीत लिया। शुभमन ने जहां 27 रन बनाये वहीं ईशान ने फाइनल के दौरान 23 रनों का योगदान दिया।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026