---Advertisement---

IND vs SL: 7वें नंबर पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए Axar Patel ने बरसाए 6 छक्के, पुणे के मैदान पर रचा इतिहास

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले गए पुणे के मैदान पर दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। लेकिन अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन कर के श्रीलंका ने टीम इंडिया को दूसरे टी20I मैच में 16 रनों से हरा दिया। तो वहीं टीम इंडिया की तरफ से ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 6, 2023 11:24 पूर्वाह्न

IND vs SL
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले गए पुणे के मैदान पर दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। लेकिन अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन कर के श्रीलंका ने टीम इंडिया को दूसरे टी20I मैच में 16 रनों से हरा दिया। तो वहीं टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते अर्धशतक जड़ा। अक्षर पटेल (Axar Patel) टीम इंडिया के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और बेहतरीन 65 रनों की पारी खेली और इतिहास रचा।

अक्षर पटेल ने खेली तूफानी पारी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने कल पुणे के मैदान पर श्रीलंका के सभी गेंदबाजों की धुलाई की और मात्र 31 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और तीन चौके भी लगाए। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने टीम इंडिया के लिए 7वें नंबर पर टीम इंडिया के लिए टी20I इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेली और उन्होंने बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम इस रिकॉर्ड को दर्ज किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा के नाम था जब उन्होंने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की पारी खेली थी।

Also Read: IND VS SL: KASUN RAJITHA ने आग उगलती गेंद से ISHAN KISHAN को मारा ऐसा बोल्ड, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा, देखें VIDEO

श्रीलंका ने जीता 16 रनों से मैच

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के दूसरे टी20I मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। जवाब में उतरी टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज पूरी तरफ से फ्लॉप रहे और केवल सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन टीम इंडिया अपने 20 ओवर में 190 रन ही बना पाई और मैच 16 रनों से हार गई और वहीं अब सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीत कर सीरीज में बराबरी कर ली है और अब सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026