---Advertisement---

IND vs SL: पॉवरप्ले में Rahul Tripathi ने चलाई अपनी लाठी, मात्र 7 गेंदों में ही कूट डाले 32 रन, जड़े 5 चौके और 2 छक्के

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20I मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। लेकिन अपना दूसरा मैच खेल रहे भारतीय बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 7, 2023 8:01 अपराह्न

IND vs SL
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20I मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। लेकिन अपना दूसरा मैच खेल रहे भारतीय बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने पॉवरप्ले में ही श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से रन बटोरे।

मात्र 7 गेंदों में ही जड़ दिए 32 रन

टीम इंडिया जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम को शुरू में ही बड़ा झटका लग गया और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। जिसका मतलब की उन्होंने 7 बाउंड्री लगाए और मात्र 7 गेंदों में ही उनके 32 रन हो गए। हालांकि, राहुल त्रिपाठी ने आज 16 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए।

Also Read: RISHABH PANT का मुंबई के अस्पताल में हुआ लिगामेंट का ऑपरेशन, जानें कैसी है अब शानदार खिलाड़ी की हेल्थ

टीम इंडिया ने 10 ओवर में बना लिए 92 रन

राजकोट के मैदान पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी चुनी और टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में 92/2 रन बना ली है और अभी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल और मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुबमन गिल ने अबतक 27 गेंदों में 28 रन और वहीं सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: इशान किशन (wk), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका टीम: पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026