---Advertisement---

IND vs SL: ईडन गार्डन के मैदान पर बल्ले से बरसेगा रन, जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट और मौसम तो यह हो सकती है प्लेइंग 11

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले जा रहे एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया ने पहले एकदिवसीय मैच में शानदार जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 67 रनों ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 12, 2023 10:41 पूर्वाह्न

IND vs SL
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले जा रहे एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया ने पहले एकदिवसीय मैच में शानदार जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 67 रनों से हराया था। तो आज दूसरा मैच भारत के सबसे बेहतरीन मैदानों में से एक ईडन गार्डन पर खेला जाएगा। तो आज कैसा रहेगा मौसम और क्या कहती है पिच रिपोर्ट इसके बारे में हम आज आपको बताएंगे।

कैसा रहेगा मौसम

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता में आज ज्यादातर धूप खिली रहने की उम्मीद है। इस बात की बहुत कम संभावना है कि बारिश भारत बनाम श्रीलंका के दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान खलल डालेगी क्योंकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दिन हवा की गति लगभग 9 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है, जबकि तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।

Also Read: PAK VS NZ: NASEEM SHAH ने तूफानी यॉर्कर गेंद से शतकवीर DEVON CONWAY को मारा बोल्ड, गुस्से में मनाया जश्न, देखें VIDEO

ईडन गार्डन का पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है और यहां पर जमकर बल्ले से रन बरसते हैं। तो वहीं आज भी भारत और श्रीलंका क बीच भी आज दोनों टीमें बल्ले से कुछ कमाल करना चाहेगी। तो वहीं नई गेंद से शुरू के ओवरों में स्विंग मिल सकता है और थोड़ी बहुत स्पिनरों को भी मदद मिलने की उम्मीद है। आज के मैच में जो टीम भी टॉस जीतेगी पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योंकि दूसरी पारी में ओस एक बड़ा किरदार निभा सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका की टीम: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेज/महेश थीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजीथा, दिलशान मदुशंका/लाहिरू कुमारा।

Also Read: SA20 2023: DEWALD BREVIS ने दिखाई AB DE VILLIERS की झलक, MR. 360 के अंदाज में कूट दिए 5 गगनचुंबी छक्के, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026