---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, महज इतने ओवरों में ही छू लिया सौ का आंकड़ा

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वह कर दिखाया जिसे आज तक किसी भी टीम ने नहीं किया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए महज 12.2 ओवरों में ही 100 रन ठोक डाले हैं ।इस जोड़ी ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 24, 2023 3:01 अपराह्न

IND VS WI 2
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वह कर दिखाया जिसे आज तक किसी भी टीम ने नहीं किया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए महज 12.2 ओवरों में ही 100 रन ठोक डाले हैं ।इस जोड़ी ने मात्र 71 गेंदों में ही 98 रन थोक डालें।

शानदार बल्लेबाजी से छू लिया सौ का आंकड़ा

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेलें जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए महज 12ओवर में ही 100 रन बना डालें। यह ओवर के हिसाब से अब तक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आपको बता दे कि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इस आक्रामक बैटिंग का वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। रोहित के आउट होने के बाद भारत ने 11.2 ओवरों में स्टैन्डबोर्ड पर 100 रन जोड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका द्वारा 22 साल पहले बनाये गए रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें कि 2001 में श्रीलंकन टीम ने एशिया टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ 13.2 ओवरों में 100 रनों का आंकड़ा छूआ था।

दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में भारतीय टीम

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। भारत ने कल दिन का खेल खत्म होने से पहले अपनी पारी 181 /2 घोषित कर दी ,जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेटों के नुकसान पर 76 रन बना लिए थें। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहली पारी में वेस्ट इंडीज गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। भारत ने इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 438 रनों का विशाल स्कोर बनाया था । इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 255 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026