---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: तिलक वर्मा को किसने कर दिया सरप्राइज, वायरल वीडियो में खुल गया राज

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी 20 मैच में वेस्टइंडीज कि टीम ने भारत को 4 रनों से हराकर 5 मैचों कि टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की तरफ से अपना टी 20 डेब्यू कर रहें तिलक वर्मा ने इस मैच में ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 4, 2023 1:35 अपराह्न

Tilak-Dewald
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी 20 मैच में वेस्टइंडीज कि टीम ने भारत को 4 रनों से हराकर 5 मैचों कि टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की तरफ से अपना टी 20 डेब्यू कर रहें तिलक वर्मा ने इस मैच में शानदार पारी खेली। अब जाकर उनके बेहतरीन पारी पर एक विदेशी क्रिकेटर ने काफी तारीफ़ किया है।

वीडियो बना तिलक को दी शाबाशी

भारत की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेल रहें तिलक वर्मा को एक साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर ने उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर शाबाशी दी है। आपको बता दें कि तिलक ने भारत वेस्टइंडीज पहले टी 20 मैच के दौरान बेहतरीन 39 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से कुल 39 रन बनाये थें। अब जाकर साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस ने तिलक के तारीफों के पूल बांधते हुए कहा है कि “पदार्पण मैच खेलनी के लिए बधाई , आपके मां बाप को आज आपके ऊपर बहुत गर्व होगा। आपको बल्लेबाजी करता देख सचमुच बहुत अच्छा लग रहा है। यह आपके सपने सच होने जैसा है।आपको मेरे तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनायें। इसी तरह खेलते रहो और भारत के लिए मैच जीतते रहो। शुभकामनायें मेरे भाई।” अब ऐसे में दीपक ने भी ब्रेविस का रिप्लाई करते हुए कहा है कि ,”शुक्रिया। यह सचमुच अच्छा था। ऐसा लग रहा था जैसे कोई अपना कुछ कह रहा हो। काश आप मेरे परिवार का हिस्सा होते। मैं सच में आपके इस प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। जल्द ही आपको कॉल करता हूं।”

भारत ने गंवाया पहला टी 20

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी 20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत पर 4 रनों के अंतर से मामूली जीत दर्ज की। आपको बता दें कि तोरूबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गये इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर कुल 149 रन बनायें। जवाब में पूरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेटों के नुकसान पर महज 145 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से डेब्यूटेंट तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रनों का योगदान दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026