---Advertisement---

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026: करो या मरो, भारत की ये 5 गलतियां जो सेमीफाइनल का सपना कर सकती हैं चकनाचूर; जानें सबकुछ

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026: टीम और सूर्य कुमार यादव के लिए आज करो या मरो की स्थिति है। जिसने भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 26, 2026 11:24 पूर्वाह्न

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम और सूर्य कुमार यादव के लिए आज करो या मरो की स्थिति है। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए पिछले मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका से करारी हार मिली थी। जिसके बाद सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल होती, नजर आ रही है। भारत की एक हार के बाद पूरा समीकरण बिगड़ गया है। वहीं अब एक्सपर्ट का मानना है कि टीम इंडिया ने अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अपनी 5 गलतियों पर काम नहीं किया तो टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। चलिए आपको बताते है वह 5 गलतियां जिसे भारत को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

प्लेइिंग इलेवन का सोच समझकर चयन

बता दें कि पिछले मुकाबले में भारत की प्लेइिंग इलेवन पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। पहला कि अक्षर पटेल के रहते हुए वाशिंगटन सुंदर को प्लेइिंग इलेवन को जगह क्यों नही दी। इसके अलावा तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका क्यों नहीं दिया गया। एक्सपर्ट का मानना है कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले में अक्षर पटेल को मौका देना चाहिए।

स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन

स्पिन के खिलाफ भारत बल्लेबाज पानी भरते दिखे थे। ऑफ स्पिन गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाज मुसीबत में नजर आए हैं। आगामी मैचों में टीम के बल्लेबाजों को स्पिन के जाल को पार करना होगा। यानि साफ है कि टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

डेथ ओवर्स में कमजोर गेंदबाजी

आखिरी 5–10 ओवरों में रन रोकने में नाकामी मैच का रुख बदल सकती है। नो-बॉल, वाइड या खराब यॉर्कर बड़े टूर्नामेंट में भारी पड़ते हैं। हालांकि पिछले मैच में गेंदबाजों ने भी काफी निराश किया था। एक्सपर्ट का मानना है कि भारतीय गेंदबाजों को अपना जलवा दिखाना होगा और डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।

पार्ट-टाइम गेंदबाजों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा

कई बार कप्तान 1–2 ओवर बचाने के लिए पार्ट-टाइमर को लगा देते हैं, जो महंगा साबित हो सकता है। कई बार देखा गया है कि सूर्य कुमार यादव, रिंकू सिंह या फिर अभिषेक शर्मा को गेंद थमा देते है, जो कई बार महंगा साबित होता है।

पावरप्ले का खराब इस्तेमाल

गौरतलब है कि अगर पहले 6 ओवर में रन नहीं बनते है और गेंदबाज़ विकेट नहीं निकाल पाते तो मैच में रन बनाना मुश्किल हो जाता है।

अगर भारत इन गलतियों से बचता है, उम्मीद है कि भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाता सकता है। हालांकि यह निर्भर करता है कि साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज मुकाबले में अफ्रीका बड़े अंतर से वेस्टइंडीज को हराए।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026