---Advertisement---

India A W vs Bangladesh A W: भारत ने पहली बार रचा इतिहास, बांग्लादेश को 31 रनों से मात देकर बनी चैम्पियन

India A W vs Bangladesh A W: एसीसी महिला इमरजिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारतीय महिला और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला गया था। यह मुकाबला मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कोक में खेला गया था। इस मुकाबले को भारत ने जीतने के बाद इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने पड़ोसी मुल्क ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 21, 2023 4:40 अपराह्न

India A W vs Bangladesh A W
Follow Us
---Advertisement---

India A W vs Bangladesh A W: एसीसी महिला इमरजिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारतीय महिला और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला गया था। यह मुकाबला मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कोक में खेला गया था। इस मुकाबले को भारत ने जीतने के बाद इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश को 31 रनों से मात दी। इस हार के साथ ही बांग्लादेश का खिताब जीतने का सपना टूट चुका है।

भारत ने दी करारी मात

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम के सामने निर्धारित 20 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए बांग्ला की टीम महज 19.2 ओवर में 96 रनों पर ही ढे़र हो गई और मुकाबले को 31 रनों से हार गई। वहीं मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 36 और 30 रन क्रमश विध्या दिनेश और कनिका आहुजा ने बनाए। मुकाबले में विपक्षी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा सर्वाधिक 17 रन नाहिदा अख्तर ने बनाए।

भारत की बेहतरीन गेंदबाजी

भारत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आसान सा लक्ष्य रखा था। हालांकि, बांग्लादेश की मजबूत टीम इस आसान से लक्ष्य का हासिल नहीं कर पाई और ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट श्रेयंका पाटिल ने चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन खर्च कर 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। कनिका आहुजा को शानदार बल्लेबाजी करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026