---Advertisement---

IND vs NZ ICC ODI World Cup 2023 : दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में 7 साल बाद वर्ल्ड कप खेलेगी टीम इंडिया , जानें कैसा है रिकॉर्ड

IND vs NZ ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में भारत अपना 5 वा मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला दुनिया के सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियम में से एक धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों का ही वर्ल्ड कप 2023 में शनदार ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 21, 2023 7:15 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 22, 2023 2:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में भारत अपना 5 वा मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला दुनिया के सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियम में से एक धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों का ही वर्ल्ड कप 2023 में शनदार प्रदर्शन रहा है। दोनों ने चार मैच खेलते हुए चारों में जीत हासिल की और अब वे आगे भी अपने जीत के रथ को बरकरार रखना चाहेंगे। 

भारतीय टीम हिमाचल क्रिकेट क्रिकेट स्टेडियम में 7 साल बाद आईसीसी का कोई मुकाबला खेलेगी। इससे पहले 2016 टी 20 वर्ल्ड कप मुकाबले यहां आयोजित किए गए थे।  पहली बार 27 जनवरी 2013 में यहां वनडे मुकाबला खेल गया। 

भारत का धर्मशाला पर रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने यहां 4 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमें भारत के प्रदर्शन मिला जुला रहा। खेले गए 4 वनडे मुकाबलों में भारत को 2 में जीत और 2 में हार मिली।  भारत और न्यूजीलैंड ने साल 2016 में धर्मशाला में वनडे मुकाबला खेला था। जिसमें भारत को जीत मिली थी। 

16 अक्टूबर 2016 को खेले गए वनडे मुकाबले में भारत ने नन्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 44 वें ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं जवाबी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 34 ओवर में लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। अब सात साल बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड को एक बार फिर हरा अपना रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी।

भारत का वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन

आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने का शानदार प्रदर्शन जारी है। अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर भारत ने जीत से आगाज किया था। इसके बाद भारतीय टीम लगातार जीत हासिल कर रही है। फिर अगले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हराया। 14 अक्टूबर को महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा। टीम इंडिया ने अपनी चौथी जीत बांग्लादेश को हराकर दर्ज़ की। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026