---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: मैराथन बैठक के बाद क्या नतीजा निकला? अगले 24 घंटे काफी अहम; क्रिकेट फैन्स को जल्द मिल सकती है फाइनल खबर

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: रविवार को पीसीबी और आईसीसी के बीच एक अहम बैठक हुई। इस मीटिंग के बाद अब कुछ चीजें सामने आई हैं। अगले 24 घंटे में आईसीसी बड़ा फैसला ले सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 9, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: अभी भी सस्पेंस का दौर कायम है, भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होगा या नहीं? क्रिकेट फैन्स के दिल में यही सवाल बार-बार उमड़ रहा है। इंटरनेट पर पिछले कई दिनों से इसी मुद्दे पर जोरदार बहस और बातचीत का सिलसिला जारी है। मगर रविवार को पाकिस्तान के लाहौर में पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी यानी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बीच अहम बैठक हुई। इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी आमंत्रित किया गया। मैराथन बैठक के बाद पीसीबी भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मैच में भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हो गया।

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: पीसीबी ने आईसीसी के समक्ष रखी 3 शर्तें

जानकारी के मुताबिक, पीसीबी और आईसीसी की लंबी बैठक के बाद पाकिस्तान अपने बॉयकॉट के फैसले पर फिर से विचार करने के लिए राजी हो गया है। मगर पीसीबी ने क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था यानी आईसीसी के समक्ष 3 अहम शर्तों को रखा है।

  • पाकिस्तान की मांग है कि आईसीसी की राजस्व हिस्सेदारी में पीसीबी का योगदान बढ़ाए जाए।
  • भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 के बाद भारत के साथ बाइलैटरल सीरीज को फिर से शुरू किया जाए। साल 2013 के बाद दोनों देशों के बीच कोई भी आपसी क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है।
  • क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को अनिवार्य किया जाए।

उधर, आईसीसी ने इसे व्यक्तिगत टीमों का फैसला बताया है। ऐसे में आईसीसी आगे इन शर्तों पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या आईसीसी के साथ बीसीसीआई पाकिस्तान की इन कंडीशन्स को स्वीकार करेगा? यह देखना दिलचस्प होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मैच का अंतिम फैसला इस खास शख्स के पास

वहीं, बताया जा रहा है कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से एक अहम मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 को लेकर अंतिम फैसला पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ही करेंगे। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को टी20 विश्वकप में खेलने के लिए श्रीलंका जाने की अनुमति प्रदान की थी। मगर भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए बॉयकॉट करने का निर्णय लिया था। ऐसे में अगले 24 घंटे काफी अहम रहने वाले हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026