---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में आज भारत का सुनहरा दिन, पाकिस्तान को हरा गोल्ड किया अपने नाम

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स का 7 वां दिन भारत के लिए सुनहरा दिन बन गया है। टेनिस में गोल्ड के बाद भारत ने अब स्क्वाश में गोल्ड अपने नाम किया है।

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: सितम्बर 30, 2023 10:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स का 7 वां दिन भारत के लिए सुनहरा दिन बन गया है। टेनिस में गोल्ड के बाद भारत ने अब स्क्वाश में गोल्ड अपने नाम किया है। भारत ने पाकिस्तान को हरा टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। भारत की मेंस स्क्वाश टीम ने पाकिस्तान टीम को 2-1 से फाइनल मुक़ाबले में हराया।


भारतीय टीम के दिग्गज सौरव घोसल और युवा खिलाड़ी अभय सिंह मैच के स्टार रहे। भारत का यह सातवें दिन का दूसरा गोल्ड है। इससे पहले रोहन बोपन्ना और रुतुजा की जोड़ी ने भारत को टेनिस में गोल्ड जिताया। टेनिस जोड़ी ने ताइपे जोड़ी को टाई ब्रेकर सेट में 10-4 के स्कोर से हरा गोल्ड अपने नाम किया। भारत के एशियन गेम्स में कुल 36 पदक हो चुके है जिसमें 10 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रोंज मेडल हैं।

हॉकी में भी होगी भारत पाकिस्तान की जंग


एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत पाकिस्तान के दो मुक़ाबले होने थे। स्क्वाश में पाकिस्तान को हराने के बाद अब भारत को हॉकी में पाकिस्तान का सामना करना है। हरमनप्रीत सिंह द्वारा कप्तानी वाली भारतीय टीम अब जॉकी में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

शूटिंग में आया सिल्वर

Asian Games 2023 में भारत का कमाल जारी है। सातवें दिन की शुरुआत में भारत ने सिल्वर मेडल से की। भारत के सरबजोत सिंह और दिव्य ने 10 मीटर पिस्टल केटेगरी में भारत को रजत पदक जिताया। इसी के साथ साथ भारत के कई खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। मरूली श्रीशंकर और जैसविन एल्ड्रिन ने मेंस लॉन्ग जम्प के फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा मेंस 1500 मीटर रेस में अजय कुमार और जिन्सन जॉनसन ने भारत के लिए सिल्वर पक्का कर फाइनल में जगह बनाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment