---Advertisement---

Asian Games 2023 : रोहन-रुतुजा की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारत को एशियन गेम्स में इस तरह दिलाया गोल्ड

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत के खाते में एक और गोल्ड आ गया है। टेनिस में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुक़ाबले में ताइपे जोड़ी को हराया। पहले सेट में हार के बाद जीता ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: सितम्बर 30, 2023 8:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत के खाते में एक और गोल्ड आ गया है। टेनिस में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुक़ाबले में ताइपे जोड़ी को हराया।

पहले सेट में हार के बाद जीता मुक़ाबला

फाइनल मुक़ाबले में रोहन और रुतुजा की जोड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत को पहले सेट में 6-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उसके बाद भारतीय जोड़ी ने जीत की ट्रेन पकड़ते हुए शानदार वापसी की। दूसरे सेट में भारत ने ताइपे जोड़ी को 10-4 से हराकर मुक़ाबला 1-1 की बराबरी पर कर दिया। फिर टाई ब्रेकर मुक़ाबले हुआ जिसमें रोहन और रुतुजा ने 10-4 से ताइपे जोड़ी को हराकर गोल्ड अपने नाम किया।

यह 19 वें एशियन गेम्स का भारत का 9 वाँ गोल्ड है। भारत ने एशियन गेम्स में कुल 35 पदक हो चुके है जिसमें 9 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रोंज मेडल हैं।

शूटिंग में आया सिल्वर

Asian Games 2023 में भारत का कमाल जारी है। सातवें दिन की शुरुआत में भारत ने सिल्वर मेडल से की। भारत के सरबजोत सिंह और दिव्य ने 10 मीटर पिस्टल केटेगरी में भारत को रजत पदक जिताया। इसी के साथ साथ भारत के कई खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। मरूली श्रीशंकर और जैसविन एल्ड्रिन ने मेंस लॉन्ग जम्प के फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा मेंस 1500 मीटर रेस में अजय कुमार और जिन्सन जॉनसन ने भारत के लिए सिल्वर पक्का कर फाइनल में जगह बनाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment