---Advertisement---

Japan Open में भारतीय चुनौती समाप्त ,इंडोनेशिया के इस खिलाड़ी से हारकर लक्ष्य सेन हुए बाहर

Japan Open 2023: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जापान ओपन बैडमिंटन  टूर्नामेंट से हारकर बाहर हो गए हैं। सेमीफाइनल के मुकाबले में लक्ष्य को विश्व नम्बर 9 इंडोनेशिआई  खिलाडी के हाथो  हार झेलनी पड़ी। जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त जापान ओपन बीडब्ल्यूएफ 750  टूर्नामेंट में भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन टूर्नामेंट ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 29, 2023 6:05 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2023 10:59 पूर्वाह्न

-lakshya-sen-
Follow Us
---Advertisement---

Japan Open 2023: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जापान ओपन बैडमिंटन  टूर्नामेंट से हारकर बाहर हो गए हैं। सेमीफाइनल के मुकाबले में लक्ष्य को विश्व नम्बर 9 इंडोनेशिआई  खिलाडी के हाथो  हार झेलनी पड़ी।

जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

जापान ओपन बीडब्ल्यूएफ 750  टूर्नामेंट में भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गए हैं। आपको बता दें कि सेमीफाइनल में लक्ष्य को इंडोनेशिया के विश्व नम्बर 13  जोनाथन क्रिस्टी के हाथो शिकस्त झेलनी पड़ी। जोनाथन  क्रिस्टी ने लक्ष्य को तीन सेटों तक चले बेहद कड़े मुकाबले में 15-21,21-13,16-21से हराकर फाइनल में जगह बनायीं। इसी के साथ जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी हैं।

हाल में जीता था कनाडा ओपन का खिताब

लक्ष्य सेन ने हाल में ही कनाडा ओपन के रूप में अपना दूसरा बीडब्ल्यूएफ 500  खिताब जीता था। लक्ष्य ने कनाडा ओपन के फाइनल में ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शिफेंग को हराया था। आपको बता दें कि लक्ष्य ने 2021  बैंडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान कांस्य पदक जीता था।

बर्मिंघम खेलों में जीता था स्वर्ण पदक

लक्ष्य सेन ने साल 2022   बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों  में पुरुष एकल मुकाबले का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावे लक्ष्य ने मिश्रित टीम के साथ मिलकर रजत पदक भी जीता था। आपको बता दें कि लक्ष्य का हालिया फॉर्म भले ही इतना अच्छा नहीं रहा हो पर बीते सालों में उन्होंने भारतीय बैडमिंटन पटल पर अपने नाम की छाप छोड़ी हैं।

थॉमस कप जीतना सबसे ख़ास

लक्ष्य ने भारतीय बैडमिंटन टीम के साथ मिलकर 2022  थॉमस कप का खिताब जीता था। आपको बता दें कि फाइनल में लक्ष्य ने शुरुआती मैच में एंथनी गिंटिंग को हराकर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 14  बार की चैम्पियन इंडोनेशिया को 3 -0  से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026