---Advertisement---

Israel-Hamas War : गाजा पीड़ितों के लिए फूटा Sania Mirza का दर्द , आवाज़ उठाए हुए कही ये बात

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच एक महीने से जंग चल रही है। सानिया मिर्ज़ा ने निर्दोष गाजा पट्टी के लोगों के लिए आवाज़ उठाते हुए स्टोरी शेयर की।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 31, 2023 1:57 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas War : भारत की पूर्व स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा ने फिलिस्तीन और इजराइल के बीच चल रहे वॉर से पीड़ित लोगों के लिए आवाज़ उठाई है। गाजा में पीड़ित लोगों के लिए सानिया का दर्द बाहर आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने गाजा में लोगों के लिए खाने- पीने और बिजली की सुविधाओं को बंद करने पर सवाल उठाए हैं।

स्टोरी में क्या कहा

इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए सानिया ने कहा ,” ये अजीब बात है कि उन पर बमबारी हो रही है और फिर भी उनका विश्वास पहाड़ की तरफ कठोर है। हम यहाँ अपने घर में सो रहे हैं फिर भी हमारा विश्वास डगमगा रहा है। “

उन्होंने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा ,” इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता आप किस साइड से हैं, आपका राजनैतिक विचार क्या है और आपने समाचार में क्या सुना है। लेकिन क्या हम कम से कम 20 लाख से ज्यादा निर्दोष आबादी वाले शहर के लिए बंद की गई खाने -पीने और बिजली की बात पर सहमत हो सकते हैं। उनके पास रहने का ठिकाना नहीं है, जाने के लिए कोई जगह नहीं है। बमबारी के दौरान छुपने की कोई जगह नहीं है और उनकी आधी आबादी में बच्चे हैं। क्या ये मानवीय संकट कुछ बोलने लायक नहीं है? “

इजराइल – फिलिस्तीन जंग

करीब एक महीने से इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जंग हो रही है। इस जंग से सबसे ज्यादा नुकसान इजराइल और फिलिस्तीन के बीच गाजा पट्टी में हो रहा है। इस जंग की शुरुआत फिलिस्तीन में मौजूद एक आतंकी संगठन हमास ने की थी। हमास ने 5000 से ज्यादा रॉकेट इजराइल पर बरसाए। जिसके बाद इजराइल ने बदला लेते हुए फिलिस्तीन पर एक के बाद एक एयर स्ट्राइक की। जिसका खामियाज़ा गाजा पट्टी पर रहने वाले मासूमों को भी भुगतना पड़ रहा है। एक जानकारी के अनुसार फिलिस्तीन में अभीतक 8000 से ज्यादा लोग मारे और 20000 से ज्यादा लोग घायल चुके हैं ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026