---Advertisement---

Asian Para Games 2023 : एशियन पैरा गेम्स में रिकॉर्ड पदक हासिल कर भारत ने रचा इतिहास, जानें पूरी मेडल टैली

भारतीय पैरा एथलीटों ने इतिहास रच दिया जब उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में अपना अभियान 111 पदकों के साथ समाप्त किया, जो किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता में देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 111 पदक जीते।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 28, 2023 9:46 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 29, 2023 12:04 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Asian Para Games 2023 : एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत ने कमाल कर दिया। चीन में 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चले एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत ने रिकॉर्ड 111 मेडल हासिल किए। एशियन गेम्स में भारत ने 100 पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया था अब भारत ने एशियन पैरा गेम्स में भी 100 से ज्यादा पदक जीते।

पांचवें स्थान पर भारत

आज एशियन पैरा गेम्स का आखिरी दिन था। एशियन पैरा गेम्स में भारत ने पदक तालिका में पांचवें स्थान पर खत्म किया। पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर है। एशियन पैरा गेम्स 2023 मेडल टैली :

देश पदक गोल्ड सिल्वर ब्रोंज

चीन 521 214 167 140

ईरान 131 44 46 41

जापान 150 42 49 59

कोरिया 103 30 33 40

भारत 111 29 31 51

2018 का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत का ये Asian Para Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले 2018 जकार्ता में हुए पैरा गेम्स में सबसे ज़्यादा मेडल जीते थे। जकार्ता में भारत ने कुल 72 मेडल जीते। जिसमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 33 ब्रोंज मेडल शामिल थे। लेकिन इस साल एशियन गेम्स में भारत ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

100 पदक जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के Asian Games 2023 में इतिहास रचने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट के ज़रिए खिलाड़ियों को इस कीर्तिमान हो हासिल करने ही बधाई देते हुए लिखा, “ एशियन पैरा गेम्स में 100 पदक! ये बेहद ख़ुशी का पल है। यह सफलता हमारे एथलीट्स की कई मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। ये उल्लेखनीय मील का पत्थर हमें गर्व से भर देता है। मैं अपने एथलीटों, कोच और उनके साथ काम करने वाली टीम के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा और आभार व्यक्त करता हूँ। ये जीत हम सबको प्रेरित करती है। वे ऐसे काम करते हैं की हमारे युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं। “

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026