---Advertisement---

Asian Para Games 2023 : चीन की ज़मीन पर भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, पॉवरलिफ्टिंग में जीता मेडल

Asian Para Games 2023 : एशियाई पैरा गेम्स 2023 चीन में खेले जा रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी यहां भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरूवार सुबह भारत के लिए बेहद ख़ास रही। भारत की एशियाई पैरा गेम्स में आज शुरुआत गोल्ड के साथ हुई। फिर भारत की महिला पॉवेरलिफ्टर्स ने भारत को मैडल जिताए। गुरूवार ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 26, 2023 11:23 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Asian Para Games 2023 : एशियाई पैरा गेम्स 2023 चीन में खेले जा रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी यहां भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरूवार सुबह भारत के लिए बेहद ख़ास रही। भारत की एशियाई पैरा गेम्स में आज शुरुआत गोल्ड के साथ हुई। फिर भारत की महिला पॉवेरलिफ्टर्स ने भारत को मैडल जिताए।

गुरूवार सुबह सचिन ने भारत को गोल्ड जिताकर सुनहरी शुरुआत कराई। उन्होंने पुरुष शॉटपुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। ये भारत का एशियाई पैरा गेम्स में 16 वां गोल्ड रहा। भारत ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 16 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं।

महिला पॉवेरलिफ्टर्स का कमाल

सुनहरी शुरुआत के बाद भारत ने पोएरफलिफ्टिंग में दो मेडल जीते। 61 किलोग्राम पॉवरलिफ्टिंग केटेगरी में भारत की ज़ैनब ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं दिल्ली की राजकुमारी ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया।

इसके अलावा भारत के सिद्धार्थ बाबू ने मेंस 50 मीटर राइफल प्रोन एचएस1 इवेंट में गोल्ड मैडल जीता। सिद्धार्ध ने 247.7 पॉइंट का नया रिकॉर्ड बनाकर भारत को गोल्ड मेडल जिताया।

छठे नंबर पर भारत

Asian Para Games 2023 में भारत के कुल 65 मेडल हो गए हैं। जिसमें 16 गोल्ड , 20 सिल्वर और 29 ब्रोंज मैडल हो गए हैं। एशियाई पैरा गेम्स 2023 की पॉइंट्स टेबल में भारत छठे स्थान पर है। पहले स्थान पर चीन 300 मेडल के साथ बना हुआ है। वहीं दूसरे स्थान पर ईरान 73 मैडल के साथ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026