Gautam Adani: भारत को दुनिया के सामने एक नई जीत दिलाने वाले आर. प्रज्ञानंद का नाम हर तरफ गूंज रहा है. उन्होंने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप 2026 जीत लिया है.उन्होंने शतरंज के सबसे बड़े प्लेयर और दो बार के विनर मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है. आपको बता दें, आर. प्रज्ञानंद को दुनिया के चौथे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने 12 साल की उम्र में ही शतरंज के खेल में नाम कमा लिया था. यही कारण है कि, आर. प्रज्ञानंद की इस जीत पर भारत के सबसे बड़े बिजनेस टायकून गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई दी है.
नॉर्वे चेस चैंपियनशिप 2026 जीतने वाले आर. प्रज्ञानंद को गौतम अडानी ने दी बधाई
भारत के सबसे बड़े रईस और बिजनेसमैन कहे जाने वाले गौतम अडानी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर प्रग्नानंद को हार्दिक बधाई. यह टूर्नामेंट शतरंज की दुनिया में सहनशक्ति, बुद्धि और धैर्य की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है.
देखें पोस्ट
Congratulations to Praggnanandhaa on becoming the first Indian to win the Norway Chess tournament – one of the ultimate tests of endurance, intellect and temperament in the world of chess.
To defeat the world’s absolute best on one of chess’s grandest stages is a remarkable… pic.twitter.com/Cm8hncebV5
— Gautam Adani (@gautam_adani) June 6, 2026
शतरंज के सबसे भव्य मंचों में से एक पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हराना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। लेकिन जो बात इसे और भी खास बनाती है, वह है प्रग्नानंद का खेलने का जज्बा. निडर – केंद्रित – सच्चे भारतीय. आप उभरते हुए युवा भारत के आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं पूरा देश आप पर बेहद गर्व करता है, प्रग्नानंद.’
आर. प्रज्ञानंद की मदद लंबे समय ले मदद कर रहा अडानी ग्रुप
आर. प्रज्ञानंद को लंबे समय से गौतम अडानी सपोर्ट कर रहे हैं. यही कारण है कि, प्रज्ञानंद की इस जीत पर भारत के दिग्गज उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक सके हैं. गौतम अडानी ने प्रज्ञानंद से साल 2024 में मुलाकात की थी. इसका फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके साथ ही स्पॉन्सरशिप पार्टनरशिप का एलान भी किया था. आर. प्रज्ञानंद को तैयार करने में अडानी ग्रुप मे आर्थिक रूप से पूरी मदद की है.
