---Advertisement---

भारत के स्टार ओपनर Prithvi Shaw ने मचाया विदेशी जमीन पर तहलका, 39 गेंदों पर जड़े 65 रन

Prithvi Shaw: भारतीय टीम से लगातार बाहर चल रहे भारत के आक्रामक ओपनर पृथ्वी शॉ अब विदेशी जमीन पर जा पहुचें हैं। भारत में घरेलु टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी जारी है तब भी पृथ्वी शॉ ने देश के बाहर जा कर अपने गेम में सुधार करने का फैसला लिया है। पृथ्वी शॉ विदेशी जमीन पर मचा ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 2, 2023 6:48 अपराह्न | Updated: अगस्त 3, 2023 5:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Prithvi Shaw: भारतीय टीम से लगातार बाहर चल रहे भारत के आक्रामक ओपनर पृथ्वी शॉ अब विदेशी जमीन पर जा पहुचें हैं। भारत में घरेलु टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी जारी है तब भी पृथ्वी शॉ ने देश के बाहर जा कर अपने गेम में सुधार करने का फैसला लिया है।

पृथ्वी शॉ विदेशी जमीन पर मचा रहे हैं बल्ले से तहलका

भारत के स्टार युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ताबड़तोड़ पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ से टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ टीम में वापसी के रास्ते खोज रहे हैं। इसी खोज में शॉ काउंटी चैंपियनशिप में खेलने इंग्लैंड पहुंच गए हैं। 23 वर्षीय पृथ्वी शॉ इंग्लैंड में रॉयल वनडे कप में भाग लेने गए हैं और वो नॉर्थम्प्टनशायर की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि पृथ्वी रॉयल वनडे कप में डेब्यू करने वाले हैं।

डेब्यू से पहले ही बिखेरा जलवा

जहां एक तरफ IND vs WI की T20 सीरीज शुरू होने जा रही है तो दूसरी तरफ पृथ्वी शॉ विदेश में जलवा बिखेरने के लिए पहुंच चुके हैं। रॉयल वनडे कप की शुरुआत से पहले ही शॉ ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। पृथ्वी 4 अगस्त से नॉर्थम्प्टनशायर से खेलते हुए नजर आएंगे। इससे ठीक पहले 1 अगस्त को इंट्रा स्क्वॉड मैच में उन्होंने 39 गेंद पर 65 रन की तूफानी पारी खेली। बता दें कि पुडुचेरी में चल रही देवधर ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ खेल रहे थे लेकिन बीसीसीआई से एनओसी मिलने के बाद उन्होंने इंग्लैंड का रुख किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026