---Advertisement---

वर्ल्ड कप से बाहर होने पर निराश दिखी Harmanpreet Kaur, मैच के बाद बताया किस वजह से मिली हार

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को केपटाउन के न्यूलैंडस मैदान पर वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया (INDW vs AUSW T20 World Cup 2023) के बीच खेला गया। मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 24, 2023 11:14 पूर्वाह्न

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को केपटाउन के न्यूलैंडस मैदान पर वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया (INDW vs AUSW T20 World Cup 2023) के बीच खेला गया। मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला ने शानदार बल्लेबाजी की और 172/4 रन बना लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम अपने 20 ओवर में 167/8 रन ही बना सकी और मैच 5 रनों से हार गई। सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) काफी निराश हैं और उन्होंने मैच के बाद कुछ गलतियों को बताया है जिसे टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

हरमनप्रीत कौर ने कहा फील्डिंग अच्छी नहीं हुई

भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती कि जब मैं और जेमी बल्लेबाजी कर रहे थे और हमने मैच में मोमेंटम पा लिया था। उसके बाद हारना, आज हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। जिस तरह से मैं रनआउट हुई, उससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती। प्रयास करना अधिक महत्वपूर्ण था। हमने आखिरी गेंद तक लड़ने पर चर्चा की थी। हमने आसान कैच छोड़े। जब आप जीतना चाहते हैं तो उन कैच को लेना होगा। हमने मिसफील्ड किया। हम इन गलतियों से केवल सीख सकते हैं और गलतियों को नहीं दोहरा सकते नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा।’

Also Read: टूटा वर्ल्ड कप जीतने का सपना, ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत को 5 रनों से हराकर बनाई फाइनल में जगह

जेमिमाह रोड्रिग्स की हुई जमकर तारीफ

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स की तारीफ की और उन्होंने कहा कि, ‘लेकिन हम इस टूर्नामेंट में जिस तरह से खेले उससे मैं खुश हूं। हम जानते हैं कि हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है, भले ही हम शुरुआती विकेट गंवा दें। जेमी ने आज जिस तरह से बल्लेबाजी की उसका श्रेय उन्हें देने की जरूरत है। उसने हमें वह गति प्रदान की जिसकी हम तलाश कर रहे थे। ऐसे प्रदर्शनों को देखकर खुशी होती है। उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलते देख खुशी हुई। भले ही हम अपनी ताकत से नहीं खेले, हम सेमीफाइनल में पहुंचे।’

भारतीय टीम का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। ग्रुप स्टेज के मैचों में भारतीय टीम ने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज की थी और एक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम से उम्मीद थी कि सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और भारतीय टीम 5 रनों से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।

Also Read: IND vs AUS: कप्तान Rohit Sharma की फिटनेस पर जमकर बरसे Kapil Dev, कहा- ‘उनको शर्म आनी चाहिए’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026