---Advertisement---

IPL 2023: ये क्या! Suryakumar Yadav करेंगे Mumbai Indians की कप्तानी, जानें पूरा मामला

IPL 2023 के कुछ मैचों में भारत के मिस्टर 360 कहे जाने वाले बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियन्स टीम के कप्तानी का दारोमदार संभालेंगे।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 29, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: रोहित शर्मा IPL के कुछ मुकाबलो में मुंबई इंडियन्स टीम के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। इंडियन एक्सप्रेस अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियन्स के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियन्स का नेतृत्व करेंगे। आईपीएल 2023 के फाइनल के एक हफ्ते बाद से ही लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुरू होना है। इसके अलावा अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के साथ भारत का एक पैक्ड अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल है।

मुंबई इंडियन्स टीम के साथ जुड़े रहेंगे रोहित

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा भले ही शुरू के कुछ मैचों में ना खेले लेकिन वे टीम के साथ जुड़े रहेंगे और ट्रैवल भी करते रहेंगे। वे डगआउट से ही सूर्यकुमार यादव का मार्गदर्शन करेंगे। मुंबई इंडियंस पहले से ही जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता से मुश्किलों में है। बुमराह पीठ की सर्जरी के कारण पूरे IPL सीजन से बाहर हो गए है। यह देखा जाना बाकी है कि एमआई अपने कुछ मैचों में रोहित की अनुपस्थिति में कैसा प्रदर्शन करता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में हार के बाद, रोहित शर्मा ने कहा था कि अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए फिट रखना आईपीएल फ्रेंचाइजी पर निर्भर है। रोहित ने चेन्नई में ये बयान दिया था। मैच के बाद कहा, “यह सब अब फ्रेंचाइजी पर निर्भर है। उन्होंने कहा था कि सभी क्रिकेटर वयस्क हैं और उन्हें अपने शरीर की देखभाल करनी है।

Also Read: SA vs WI 3rd T20: आखिरी मैच में West Indies ने South Africa को 7 रनों से हराया, सीरीज किया अपने नाम

पिछले सीजन में नहीं चला था रोहित का बल्ला

आईपीएल 2022 में, रोहित शर्मा सभी 14 मैचों में मुंबई इंडियन्स के प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे थे। लेकिन वे कुल मिलाकर केवल 268 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे। पिछले सीजन में रोहित के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था। उनका बैटिंग औसत केवल 19.14 का रहा। मुंबई इंडियन्स की टीम पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026