---Advertisement---

IPL 2024 : वर्ल्ड कप के बीच आई खुशखबरी, इस देश में जल्द होगा आईपीएल ऑक्शन , जानें क्या होगी तारीख

IPL 2024 : वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जा रहा है। इसी बीच क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग यानि आईपीएल( इंडियन प्रीमियर लीग) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की आईपीएल 2024 का ऑक्शन जल्द होने वाला है। ऑक्शन भारत नहीं बल्कि दुबई में कराए जाएंगे। आईपीएल ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 27, 2023 3:36 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 : वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जा रहा है। इसी बीच क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग यानि आईपीएल( इंडियन प्रीमियर लीग) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की आईपीएल 2024 का ऑक्शन जल्द होने वाला है। ऑक्शन भारत नहीं बल्कि दुबई में कराए जाएंगे। आईपीएल 2024 ऑक्शन में लीग की सभी 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

तारीखी भी हुई तय

दुबई में होने वाले IPL 2024 ऑक्शन की तारीख भी तय कर दी गई है। बीसीसीआई अधिकारी ने बताया 19 दिसम्बर को आईपीएल(इंडियन प्रीमियर लीग) 2024 का ऑक्शन किया जाएगा। ये पहली बार होगा की आईपीएल की नीलामी किसे अन्य देश में होगी। नीलामी के दौरान हर टीम के पास 100 करोड़ रूपए की राशि होगी जो पिछले साल की राशि से 5 करोड़ रूपए ज्यादा है। टीमों को अपने रिटेंड प्लेयर की लिस्ट ऑक्शन से पहले बतानी होगी।

चेन्नई ने जीता था आईपीएल 2023

आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन यानि आईपीएल 2023 में ट्रॉफी अपने की थी। ये महेंद्र सिंह धोनी की टीम की 5 वीं ट्रॉफी रही। आईपीएल 2023 फाइनल में चेन्नई ने गुजरात को हराकर जीत दर्ज़ की। चेन्नई ने रोमांचक मुक़ाबले की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत हासिल की थी।

आईपीएल 2024 का हिस्सा होने पर धोनी ने दिए हिंट

कैप्टन कूल MS Dhoni ने अपने आईपीएल 2024 में लौटने के हिंट दे दिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने धोनी को “रिटायर्ड क्रिकटर” करके सम्बोधित किया। जिसपर धोनी ने उन्हें सही करते हुए कहा “सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर्ड”। धोनी की इस स्टेटमेंट से फैंस उम्मीद लगा रहे हैं की धोनी आईपीएल 2024 का हिस्सा ज़रूर होंगे।

साथ ही उन्होंने अपने घुटने पर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया की डॉक्टर्स को उम्मीद है उनका घुटना नवंबर 2023 का ठीक हो जाएगा। धोनी के ये सारे स्टेटमेंट उनके आईपीएल 2024 के हिस्सा होने की ओर इशारा करते नज़र आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026