---Advertisement---

IPL 2024 DC vs LSG: आज कौन बनेगा टॉप-5 का हिस्सा; जानें पिच रिपोर्ट, आँकड़े और ड्रिम-11 की संभावित टीमें

IPL 2024 DC vs LSG: आज IPL 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 14, 2024 10:00 पूर्वाह्न

IPL 2024 DC vs LSG
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 DC vs LSG: आज IPL 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए आज का मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण है। दिल्ली जहां प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है तो वहीं लखनऊ की टीम सातवें पायदान पर है।

दोनों टीमों के कप्तानों के ऊपर होगी बड़ी जिम्मेदारी

कप्तान Rishabh Pant पर एक मैच के बाद आज वह अपना 12वां मैच खेलेंगे। वह टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, इसलिए उनके ऊपर जिम्मेदारी ज्यादा होगी। पंत ने इस सीजन में 413 रन बनाए हैं। वहीं लखनऊ के कप्तान KL Rahul भी अपने टीम के टॉप स्कोरर है, इसलिए वह विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकतें हैं। उन्होंने इस सीजन 136 के स्ट्राइत रेट से 460 रन बनाए हैं।

DC vs LSG की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहाँ ग्राउंड छोटा होने से चौको और छक्के खूब लगतें हैं। इससे पहले हुए मैच में कई बार दूसरी टीमों ने 200+रन बनाए हैं। आज दोनों के बीच का महत्वपूर्ण मैच देखना काफी दिलचस्प होगा। यहां स्पिनर्स को कुछ फायदा मिल सकता है।

DC vs LSG के हेड टू हेड

अबतक हुए मैचों में लखनऊ की टीम दिल्ली पर हावी रही है। इससे पहले हुए 4 मुकाबलों में दिल्ली की टीम जहां एक मैच जीती है तो वहीं लखनऊ ने तीन मैच अपने नाम किए हैं।

कुल मैच4
DC जीती1
LSG जीती3

DC की संभावित प्लेयिंग 11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, शाई होप, रसिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

LSG की संभावित प्लेयिंग 11

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुडा, क्रुणाल पंड्या।

ड्रीम11 टीम की फेंटेसी टीम

यहां ड्रीम-11 के लिए दाे फेंटेसी टीमें दी गईं हैं। इसके आधार पर आप आज के मैच के लिए विचार कर सकते हैं:

ड्रीम11 के लिए टीम 1

DC vs LSG Dream 11
DC vs LSG Dream 11

ड्रीम11 के लिए टीम 2

DC vs LSG Dream 11
DC vs LSG Dream 11

यहां दी गईं टीमें अनुमान के आधार पर बनाए गए हैं, कृपया अपनी तरफ से इसे जाँच लें। आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मैच आज शाम 7.30 बजे से दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे आप जियो सिनेमा ऐप या टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026