---Advertisement---

IPL 2025 Final: RCB ने 18 साल का सूखा किया खत्म, ट्रॉफी जीतने के बाद Virat Kohli ने Anushka Sharma को दी जादू की झप्पी; भावुक दिखे किंग कोहली

IPL 2025 Final: आखिरकार 18 साल बाद RCB ने आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। जिसके बाद सबसे ज्यादा भावुक Virat Kohli दिखे। वह मैच खत्म होने से पहले ही रोने लगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2025 12:24 पूर्वाह्न

IPL 2025 Final
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025 Final: आखिरकार 18 साल बाद RCB ने आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। जिस तरह से IPL 2025 Final में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने शुरूआत की, ऐसा लग रहा था कि आरसीबी इस बार फिर ट्रॉफी से दूर रह जाएगी, लेकिन कहते है ना जब आपके पिछे करोड़ों लोगों की दुआएं हो, तो भगवान भी फैसला बदलने को मजबूर हो जाते है। ट्रॉफी जीतने के बाद जिस खिलाड़ी पर लोगों की नजर थी वह थे Virat Kohli, क्योंकि कोहली को इस ट्रॉफी को पाने के लिए पूरे 18 साल का इंतजार करना पड़ा, इसी बीच उनका वीडियो वायरल हो रह है, जहां वह अपनी धर्म पत्नी Anushka Sharma को जादू की झप्पी देते हुए नजर आएं। इस दौरान वह भावुक नजर आएं।

Virat Kohli ने Anushka Sharma को दी जादू की झप्पी

जैसे ही मैच का आखिरी ओवर आया और यह तय हो गया कि RCB यह मैच जीतने जा रही है, Virat Kohli भावुक हो गए और वह रोने लगा, जैसी ही मैच की आखिरी बोल फेकी गई, उन्होंने भगवान का धन्यवाद किया। इसके बाद वह खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मिलने लगे, लेकिन वह बार बार स्टेडियम में किसी को देख रहे थे, वह और कोई नहीं उनकी पत्नी Anushka Sharma थी।

https://twitter.com/Riyaaa1808/status/1929965646026051776

जैसे ही वह नीचे आई विराट ने अनुष्का को गले लगा लिया और रोने लगे। जिसके बाद दोनों ग्राउंड पर चले गए, वहीं अब इस वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे RIYA नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

IPL 2025 Final जीतकर RCB ने 18 साल का सूखा किया खत्म

गौरतलब है कि RCB के साथ-साथ उनके फैंस को भी राहत की सांस मिली होगी, क्योंकि हर साल आरसीबी और उनके फैंस ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरते थे, लेकिन उन्हें हर बार निराशा हाथ लगती थी, कई बार तो टीम का मजाक भी उड़ाया गया, लेकिन आखिरकार IPL 2025 Final मुकाबला जीतकर आरसीबी ने इतिहास रच दिया और सबकी बोलती बंद कर दी। बताते चले कि विराट और उनकी टीम ने पंजाब को 191 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए मैच आखिरी ओवर में आरसीबी ने जीत लिया और इतिहास अपने नाम कर दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026