---Advertisement---

IPL 2025, PBKS vs MI: मुंबई पलटन के लिए गेमचेंजर बनेंगे रोहित शर्मा! किंग्स को फाइनल में पहुंचा सकते हैं ये 2 धाकड़ खिलाड़ी

IPL 2025, PBKS vs MI: आईपीएल 2025 क्वालीफायर 2 मुकाबले में रोहित शर्मा मुंबई पलटन के लिए गेमचेंजर बन सकते हैं और टीम को फाइनल में पहुंचा सकते हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए ये 2 धाकड़ खिलाड़ी तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2025 10:54 पूर्वाह्न

IPL 2025, PBKS vs MI
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025, PBKS vs MI: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस अपने 6वें आईपीएल खिताब से बस 2 कदम दूर है। मगर मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स से भारी चुनौती मिल सकती है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 क्वालीफायर 2 मुकाबले में दोनों टीमों के पास करो या मरो वाला विकल्प है। आईपीएल 2025 क्वालीफायर 2 में जो टीम जीत हासिल करेगी, वो आईपीएल फाइनल खेलेगी। वहीं, हारने वाली टीम का सफर इस मुकाबले के साथ ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में सभी आईपीएल फैन्स जानना चाहते हैं कि रविवार को कौन सी टीम आईपीएल 2025, पीबीकेएस बनाम एमआई मैच जीतेगी।

IPL 2025, PBKS vs MI मैच में गरजेगा रोहित शर्मा का बल्ला

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाला आईपीएल 2025, पीबीकेएस बनाम एमआई मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सबसे धाकड़ खिलाड़ी रोहित शर्मा अपने दम पर पूरा मैच पलट सकते हैं। आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने 81 रनों की कमाल की इनिंग खेली है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अगर पिछले मैच की तरह ही आईपीएल 2025 क्वालीफायर 2 मुकाबले में भी रोहित शर्मा का बल्ला चला, तो पंजाब किंग्स का आईपीएल का सफर खत्म हो सकता है।

आईपीएल 2025, पीबीकेएस बनाम एमआई मुकाबले में पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेंगे ये खिलाड़ी

वहीं, 11 साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंचने की तैयारी कर रही पंजाब किंग्स पूरी ताकत के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरेगी। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस आईपीएल सीजन में 500 के करीब रन बना चुके हैं। साथ ही कप्तानी भी बढ़िया कर रहे हैं। अगर श्रेयस अय्यर का बल्ला IPL 2025, PBKS vs MI मैच में चला, तो पंजाब किंग्स आईपीएल खिताब जीतने के करीब पहुंच सकती है।

इसके अलावा पंजाब किंग्स के पास प्रभसिमरन सिंह के तौर पर एक घातक ओपनर बल्लेबाज भी मौजूद है। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करने का फैसला ले सकती है। ताकि पहले खेलकर विशाल स्कोर बनाए और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम पर बड़े स्कोर का दबाव बनाकर उसे हराया जाए। ऐसे में आईपीएल 2025 क्वालीफायर 2 मुकाबले में टॉस अहम रह सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026