---Advertisement---

IPL 2026: वनडे वर्ल्डकप 2027 की तैयारी के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आईपीएल में दिखेगी जंग, क्या उम्र डालेगी फिटनेस पर असर?

IPL 2026: आईपीएल 2026 विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे वर्ल्डकप 2027 की तैयारी के लिए काफी खास साबित हो सकता है। हालांकि, इस दौरान दोनों की बढ़ती आयु आड़े आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 21, 2026 11:02 पूर्वाह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: लगभग एक हफ्ते बाद आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आईपीएल की डिफेंडिंग टीम आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पूरी तैयारी के साथ अपना खिताब बचाने के लिए उतरेगी। आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली पर इस बार भी सभी फैन्स की नजरें होगी। यह तो आप जानते ही होंगे कि किंग कोहली अब सिर्फ एक ही क्रिकेट फॉर्मेट वनडे में भारत के लिए खेलते हैं। ऐसे में यह आईपीएल उनके वनडे विश्वकप की तैयारी में कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का हाल भी समान है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई देखने को मिल सकती है।

IPL 2026 में धमाल मचाएंगे विराट कोहली

पहले आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की बात करें, तो उन्होंने अपनी ताजा तैयारियों से बता दिया है कि आरसीबी के पूर्व इस सीजन में विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के मूड में हैं। लंदन में भी किंग कोहली ने जमकर अभ्यास सत्र में भाग लिया और अपनी बैटिंग को मजबूत करने पर फोकस किया।

आईपीएल 2025 के दौरान 15 मुकाबलों में उन्होंने लगभग 54.75 की औसत से 657 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 144 से 146 की थी। उन्होंने इस दौरान 8 अर्धशतक लगाए। इस तरह से किंग कोहली टूर्नामेंट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। यही उम्मीद फैन्स और आरसीबी को इस बार भी होगी।

आईपीएल 2026 बन सकता है रोहित शर्मा के लिए अहम मंच

उधर, एमआई यानी मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा की बात करें, तो उनके पास भी आईपीएल 2026 एक बड़ा और खास मौका होगा, जहां पर वो अपनी वनडे विश्वकप की तैयारियों को जोर दे सकते हैं। रोहित शर्मा भी सिर्फ भारत की वनडे टीम के लिए ही खेलते हैं। आईपीएल के पिछले सीजन के 15 मैचों में उन्होंने 29.86 की औसत से 418 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149 का रहा। एमआई के पूर्व कप्तान ने इस दौरान अपने बल्ले से 4 अर्धशतक लगाए।

वनडे विश्वकप 2027 की तैयारी के लिए होगा खास

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के दौरान दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम योगदान देने का प्रयास करेंगे। हालांकि, आईपीएल का मंच वनडे फॉर्मेट से काफी अलग है। मगर भारत के इन दोनों पूर्व कप्तानों की बढ़ती आयु और क्रिकेट तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। रोहित शर्मा इस आईपीएल में 39 साल और विराट कोहली 37 वर्ष के हो जाएंगे। एकदिवसीय विश्वकप 2027 में अभी काफी समय है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को क्रिकेट की लड़ाई के साथ अपनी फिटनेस से भी लड़ना पड़ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मार्च 21, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 21, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 21, 2026

IPL 2026

मार्च 21, 2026

Eid-ul-Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Rashifal 21 March 2026

मार्च 20, 2026