---Advertisement---

IPL Viral Video: पहले लगाई शेर की तरह दहाड, फिर Sangakkara ने कूद कर किया जीत का सेलेब्रेशन, जमकर कटा ड्रैसिंग रूम में बवाल

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला धर्मशाला के के हिमाचल प्रदेश स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने सैम ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 20, 2023 11:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला धर्मशाला के के हिमाचल प्रदेश स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने सैम कुर्रन और शाहरूख खान की कमाल की पारी के दम पर राजस्थान को 188 रनों का पहाडनुमा लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करते हुए रजवाड़ो ने लक्ष्य को 3 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। इस जीत के जश्न का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पंजाब के खिलाड़ी नाखुश नजर आ रहे है। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

जीत के बाद राजस्थान ने मनाया जश्न

राजस्थान ने 4 विकेट से बीते शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब को 4 विकेट से मात दी। इस जीत के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जीत छक्का लगाते के साथ ही ध्रुव जुरेल शेर की तरह दहाड़ मार कर उछल पड़े। वहीं उनके साथी खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट भी उनकी खुशी में शामिल हुए। उन्होंने गले लगकर उन्हें जीत की बधाई थी। वहीं इसके साथ ही राजस्थान का पूरा खेमा डग आउट में बैठ कर जीत का सेलेब्रेशन करते हुए कैमरे में कैद हुए। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के स्पिनर गेंदबाज राहुल चाहर का मुंह ही उतर गया है। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम का आईपीएल 2024 का सफर समाप्त हो चुका है। वहीं राजस्थान अन्य टीम पर निर्भर कर रही है।

राजस्थान ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

टॉस हारने के बाद पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की शुरूआत बेहद शर्मनाक रही। लेकिन, सैम कुर्रन और शाहरूख खान के बीच हुई साझेदारी ने टीम को एक कमाल के लक्ष्य तक पहुंचाया। वहीं राजस्थान के तेज गेंदबाजो ने आखिरी की 12 गेंदो में कुल 46 रन खर्च किए। वहीं पंजाब की सेना ने राजस्थान के सामने निर्धारित 20 ओवर में 188 रनो का विशालकाय लक्ष्य रखा था। लेकिन जायसवाल और देवदत्त पाडिक्कल की तूफानी पारी ने इसे आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026