---Advertisement---

IPL Viral Video: Sikandar Raza ने खेली धमाकेदार पारी, महज 35 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, देखें वीडियो

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स औ पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स के बेहतरीन ऑलराउंडर सिकंदर रजा की आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 16, 2023 9:45 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 16, 2023 2:24 अपराह्न

IPL Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स औ पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स के बेहतरीन ऑलराउंडर सिकंदर रजा की आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली। सिकंदर रजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताया। सिकंदर रजा की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सिकंदर रजा ने खेली मैच जिताई पारी 

सिकंदर रजा ने इस मैच में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए और लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सिकंदर रजा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 41 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इस दौरान सिकंदर रजा ने मैदान के चारों ओर शॉट खेलने और जमकर ब्राउड्री बटोरी। सिकंदर रजा ने अपनी आक्रामक पारी के दौरान चार चौके और तीन गगन चुंबी छक्के लगाए। यानी सिकंदर रजा ने 57 में से 34 रन सिर्फ ब्राउंड्री के जरिए बनाए। सिकंदर रजा की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रजा की बल्लेबाजी का वीडियो।

सिकंदर रजा ने बल्लेबाजी में ही नहीं गेंदबाजी में भी दम दिखाया। सिकंदर रजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी चटकाया। सिकंदर रजा ने दो ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। रजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के अहम बल्लेबाज दीपक हुड्डा को आउट किया।

Also Read: LSG VS PBKS IPL 2023: जम्मू कश्मीर के गेंदबाज Yudhvir Singh Charak ने किया कमाल, अपने रफ्तार से बल्लेबाजों को चौंकाया

सिकंदर रजा के लिए आईपीएल 2023 रहा है अच्छा 

सिकंदर रजा अपना पहला आईपीएल सीजन खेल रहे है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में 50 लाख रुपये की धनराशि देकर खरीदा था। सिकंदर रजा का ब्रेस प्राइज 20 लाख था। सिकंदर रजा के लिए आईपीएल 2023 अच्छा रहा है। रजा ने आईपीएल के इस सीजन कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.75 की औसत से 79  रन बनाए है। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। इसके साथ ही रजा ने दो विकेट भी झटके हैं।

Also Read: LSG VS PBKS IPL 2023: जम्मू कश्मीर के गेंदबाज Yudhvir Singh Charak ने किया कमाल, अपने रफ्तार से बल्लेबाजों को चौंकाया

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026