Ishan Kishan: सोमवार के मैच के बाद आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 3 टीमों का रास्ता साफ हो गया है, जी हां, 3 टीमें प्लेऑफ के लिए फाइनल हो गई हैं। चेन्नई के मैदान पर सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स बनाम एसआरएच यानी सनराइनजर्स हैदराबाद के मध्य मुकाबला खेला गया। इस मैच को एसआरएच ने 5 विकेट से जीत लिया। ऐसे में सीएसके के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता काफी कठिन हो गया है। यही वजह है कि एसआरएच के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मैदान पर जीत का शानदार जश्न मनाया। मगर उनका यह सेलिब्रेशन सीएसके सपोटर्स को पसंद नहीं आया।
ईशान किशन के जश्न पर सीएसके फैन्स ने किया ट्रोल
दरअसल, सोमवार को चेन्नई में सीएसके को हराने के बाद ईशान किशन ने व्हीसल पोडू’ स्टाइल मतलब सीटी बजाते हुए जश्न मनाया। साथ ही हाथों से घर का लुक बनाते हुए सीएसके सपोटर्स को मैदान खाली करने के काफी देर तक इशारे किए। ऐसे में कई यूजर्स ने ईशान किशन की क्लास लगाई और अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, ‘लेकिन क्यों? IPL 2026 को क्या हो गया है? खिलाड़ी जोकरों की तरह बर्ताव क्यों कर रहे हैं?’
दूसरे यूजर ने कहा, ‘चेपॉक में उनकी टीम को कुछ जहरीले फैन्स ने परेशान किया और धमकाया, इसलिए उन्होंने भी उन्हें करारा जवाब दिया। अगर आप झेल नहीं सकते, तो दूसरों को भी मत दो, सीधी सी बात है।’ जबकि तीसरे यूजर ने लिखा, ‘एसआरएच के मालिक चेपॉक में नहीं आए, जबकि वे चेन्नई के ही रहने वाले हैं, lol. अगर आप जानते हैं, तो आप जानते हैं।’
ISHAN KISHAN DOING WHISTLE PODU CELEBRATION AT THE CHEPAUK. 🥶 pic.twitter.com/obyzo6aMfO
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 18, 2026
🚨 ISHAN KISHAN VERY BAD
GESTURE BY CSK FAN’S !🥺💔– After the night match ended, Ishan Kishan was seen looking towards the Chennai Super Kings supporters, making gestures and seemingly trolling them. Again, while leaving the field, Ishan Kishan was pointing with his hands… pic.twitter.com/ZWJyVKEyG7
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) May 18, 2026
ईशान किशन ने खेली कमाल की इनिंग, मिला खिताब
वहीं, मैच की बात करें, तो सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। ऐसे में सीएसके ने 20 ओवरों में 180 रन बनाए। इस दौरान किसी भी खिलाड़ी ने फिफ्टी नहीं लगाई। एसआरएच ने 181 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान ईशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनके बल्ले से 3 सिक्स निकले। इस मैच विनिंग पारी के लिए एसआरएच के स्टार खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड दिया गया।
