---Advertisement---

Ishan Kishan: IPL 2026 से पहले SRH के कप्तान को लगा तगड़ा झटका, क्या ईशान किशन से नाखुश हैं टीममेट्स? जानें पूरा मामला

Ishan Kishan: अगले कुछ दिनों में एक बार फिर आईपीएल का रोमांचक सफर शुरू होने वाला है। मगर इससे पहले एसआरएच के अंतरिम कप्तान ईशान किशन और टीम के अन्य खिलाड़ियों के बीच विवाद सामने आया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2026 10:46 पूर्वाह्न

Ishan Kishan
Follow Us
---Advertisement---

Ishan Kishan: आईपीएल 2026 की शुरुआत में हफ्तेभर से भी कम टाइम बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपने-अपने होम ग्राउंड पर अभ्यास कर रही हैं। इसमें एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि एसआरएच ने इस बार कुछ मुकाबलों के लिए भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अंतरिम कप्तान बनाया है। मगर क्या एसआरएच के खिलाड़ी अपने कैप्टन से नाखुश हैं? यह सवाल इसलिए उठा है, क्योंकि एक अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन और टीम के साथी गेंदबाज जीशान अंसारी के बीच भारी-भरकम नौक-झौंक देखने को मिली।

Ishan Kishan से नाखुश हैं, एसआरएच के खिलाड़ी?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Stubbsy’ नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है। वीडियो में लेग स्पिनर जीशान अंसारी अपनी बॉलिंग से ईशान किशन को आउट करते हैं, फिर उन्हें तीखा ‘सेंड-ऑफ’ देते हुए वापिस जाने के लिए कहते हैं। हालांकि, किशन ने इसे बस हंसकर टाल दिया।

इस घटना के बाद सवाल उठने लगा कि क्या एसआरएच के खिलाड़ी अपने कप्तान ईशान किशन को पसंद नहीं करते हैं? आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पैट कमिंस इस वक्त अपनी चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन को एसआरएच की कप्तानी का जिम्मा दिया गया है।

ईशान किशन को इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, एसआरएच के तूफानी ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। बता दें कि पैट कमिंस को पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा है। इस चोट के कारण वे पिछली एशेज सीरीज के अधिकतर मैचों और टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर रहे थे। हालांकि, एसआरएच ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि पैट कमिंस इस आईपीएल में कितने मैच नहीं खेलेंगे। गौरतलब है ईशान किशन ने हाल ही संपन्न हुए टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में यह विकेटकीपर बल्लेबाज काफी अच्छी फॉर्म में चल रहा है, जो कि एसआरएच के लिए बढ़िया साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026