---Advertisement---

Jasprit Bumrah की खराब बॉलिंग के पीछे की वजह मिल गई! क्या Rohit Sharma को मिस कर रहे हैं घातक गेंदबाज? यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन्स

Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बीते दिन बुमराह ने काफी घटिया बॉलिंग की और 4 ओवरों में 54 रन खर्च कर दिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 30, 2026 12:40 अपराह्न

Jasprit Bumrah
Follow Us
---Advertisement---

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह, इस नाम को आप जल्दी भूल नहीं सकते हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में इस नाम से काफी खौफ है, मगर आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इस धुरंधर खिलाड़ी को क्या हो गया है? पिच पर सही लाइन और लैंथ के साथ बॉलिंग नहीं हो रही है। बल्लेबाजी आसानी से बड़े-बड़े सिक्स लगा रहे हैं। मैच के शुरुआत में और मुकाबले के अंत में डेथ ओवरों में भी खूब पिटाई हो रही है। क्या आप जस्सी मतलब जसप्रीत बुमराह के इस खराब बॉलिंग प्रदर्शन की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर अहम जानकारी दी है।

जसप्रीत बुमराह अपनी बॉलिंग से हुए गुमराह? यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

आखिर दुनिया का नंबर वन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में संघर्ष क्यों कर रहा है? इसका जवाब है एमआई यानी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का साथ नहीं मिलना। जी हां, बुमराह अपनी खतरनाक बॉलिंग से गुमराह हो गए हैं। इसकी सबसे बड़ा कारण है रोहित शर्मा? एक्स यानी ट्विटर पर ‘Gillfied⁷’ नाम के यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जसप्रीत बुमराह के साथ जो हुआ, उसका एक ईमानदार रिव्यू दें:, वह इतने कन्फ्यूज्ड क्यों लग रहे हैं? मेरी राय: वह बस अपने कप्तान रोहित शर्मा को मिस कर रहे हैं…!!’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘अगर मैं टूर्नामेंट से बाहर हो जाता हूं, तो कृपया उसे थोड़ा आराम दें।’

जसप्रीत बुमराह का खराब प्रदर्शन एमआई को पहुंचा रहा नुकसान

मालूम हो कि बुधवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवरों में 54 रन दिए और कोई विकेट भी नहीं लिया। पूरे मुकाबले के दौरान स्टार पेस बॉलर का प्रदर्शन काफी फीका दिखा। इतना ही नहीं, इस पूरे आईपीएल सीजन में धाकड़ बॉलर अपने असली रंग को नहीं दिखे हैं।

इस सीजन में कई बार हुआ है कि बुमराह को पूरे मुकाबले में कोई विकेट नहीं मिला। ऐसे में एमआई के खराब प्रदर्शन के पीछे यह भी एक बड़ी वजह है। फिलहाल मुंबई की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। अभी तक एआई ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 2 मैच ही जीते हैं, जबकि 6 में हार मिली है। अगले बचे हुए सभी 6 मुकाबलों को जीतना होगा। वरना मुंबई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Mamata Banerjee

जून 24, 2026

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026