---Advertisement---

कैरियर को लंबा करने के लिए Jasprit Bumrah को करना चाहिए ये काम, इस पूर्व क्रिकेटर ने दिया सुझाव

टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह को अक्टूबर के वनडे वर्ल्ड कप के लिए फिट किया जाए। जसप्रीत बुमराह अभी फिल्हाल बेंगलौर के नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहेब कर रहे है। वे BCCI की निगरानी में चोट से उबर रहे है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 28, 2023 4:21 अपराह्न

Jasprit Bumrah
Follow Us
---Advertisement---

Jasprit Bumrah: इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 34 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेल चुके सबा करीम ने तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को एक सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बुमराह लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए खेलते रहना चाहते हैं तो उनको अपनी बॉलिंग एक्शन पर काम करने की आवश्यकता है। आपको बता दे कि इंजरी की वजह से बुमराह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। ऐसी संभावना थी कि वे आईपीएल में वापसी करेंगे लेकिन अभी तक के खबरों के मुताबिक आईपीएल में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी शायद चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। अब टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह को अक्टूबर के वनडे वर्ल्ड कप के लिए फिट किया जाए। जसप्रीत बुमराह अभी फिल्हाल बेंगलौर के नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहेब कर रहे है। वे BCCI की निगरानी में चोट से उबर रहे है।

बुमराह एक ही प्रारूप खेले तो बेहतर होगा: सबा करीम

बुमराह के विषय में सबा करीम ने एक न्यूज़ चैनल के साथ बातचीत की। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, “बुमराह की इंजरी को देखते हुए लगता है कि ये कोई मेजर इंजरी है। उनका बॉलिंग एक्शन ही कुछ ऐसा है कि जब भी वे बॉलिंग करते है तब उनके कमर पर काफी दबाव पड़ता है। अगर वे लंबे समय तक इंडियन टीम के लिए खेलना चाहते है तो मैं उनको दो सुझाव देना चाहूंगा। पहला तो ये कि वे किसी एक ही प्रारूप में खेले और दूसरा ये कि अपनी बॉलिंग एक्शन पर काम करें।”

Also Read: IND VS AUS: KL RAHUL को उपकप्तानी से हटाए जाने पर कप्तान ROHIT SHARMA ने दिया बड़ा बयान कहा – ‘इसका कोई मतलब नहीं है’

कई महीनों से नेशनल क्रिकेट अकैडमी में चोट से रिकवर कर रहे बुमराह

जसप्रीत बुमराह योर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ है। वे लगभग सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ है। हालांकि मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाज़ों ने बुमराह की कमी खलने नहीं दी है। तीनों ही तेज़ गेंदबाज़ों ने काफी अच्छे से टीम की फास्ट बॉलिंग यूनिट को आगे बढ़ाया है। बुमराह जुलाई में चोटिल हो गए थे और उसके बाद से ही वे चोट से उबरने के लिए BCCI की निगरानी में NCA में मेहनत कर रहे है।

Also Read: CRICKET RECORDS: आश्चर्यजनक! T20 मैच हुआ 2 गेंदों में खत्म, SPAIN ने हासिल की 10 विकेट से अजब गजब जीत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026