---Advertisement---

KKR VS RCB IPL 2023: डेविड विली की रफ्तार का कहर, KKR के बल्लेबाजों की उड़ी गिल्लियां, देखें वीडियो

KKR VS RCB IPL 2023: आईपीएल 2023 का 9वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के इडेन गॉर्डन में खेला रहा है।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 6, 2023 8:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

KKR VS RCB IPL 2023: आईपीएल 2023 का 9वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के इडेन गॉर्डन में खेला रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज डेविड विली ने आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई है। डेविड विली ने केकेआर को लगातार दो झटके दिए और पावरप्ले में ही केकेआर टीम को बुकफुट पर धकेल दिया।

डेविड विली ने की शानदार गेंदबाजी

दरअसल, पारी का चौथा ओवर डेविड विली करने आए। डेविड विली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर के टॉप ऑर्डर के दो अहम बल्लेबाज को आउट किया। डेविड विली ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज वेकटेंश अय्यर को क्लीन बोल्ड करके आउट किया। वेकटेंश अय्यर 7 गेंदों पर महज तीन रन बनाकर आउट हुए। अय्यर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मनदीप सिंह है, लेकिन मनदीप आया राम गया राम हो गए। डेविड विली ने मनदीप सिंह को पहली हीं गेंद पर चार खाने चित करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया।

डेविड विली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डेविड विली चौथे ओवर में केकेआर को लगातार दो झटके दिए।  केकेआर के दो बल्लेबाजों को आउट होने के बाद डेविड विली का उत्साह चरम पर था। डेविड विली की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी रहा है। फैंस डेविड विली के वीडियो को शेयर कर रहे हैं। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया।

Also Read: Urvashi Rautela पर इस Pakistani Cricketer का आया दिल, बोले- ‘दुल्हन तैयार है तो शादी कर लूंगा’

आईपीएल 2022 में आरसीबी ने विली पर लगाया था दांव

आईपीएल 2019 के बाद डेविड विली ने सीधे आईपीएल 2022 में एंट्री ली है। आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेविड विली पर 2 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन इसके बाद वह दो आईपीएल सीजन किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे और आईपीएल 2022 में रॉयल चैंलेजर्स बैगलौर ने उनपर 2 करोड़ का दांव लगाकर उन्हें अपनी टीम में किया। डेविड विली ने अभी तक सिर्फ 7 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें डेविड विली ने तीन विकेट चटकाए हैं।

Also Read: Urvashi Rautela पर इस Pakistani Cricketer का आया दिल, बोले- ‘दुल्हन तैयार है तो शादी कर लूंगा’

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026