---Advertisement---

KKR VS RCB IPL 2023: बैंगलोर की 81 रनों से शर्मनाक हार, Kolkata ने दर्ज की पहली जीत

KKR VS RCB IPL 2023: आईपीएल 2023 का 9वां मुकाबला रॉयल चैंलजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को करारी शिकस्त दी। केकेआर ने आरसीबी को 81 रनों से हराया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 6, 2023 11:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

KKR VS RCB IPL 2023: आईपीएल 2023 का 9वां मुकाबला रॉयल चैंलजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को करारी शिकस्त दी। केकेआर ने आरसीबी को 81 रनों से हराया। केकेआर की इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। केकेआर ने 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। लेकिन आरसीबी की टीम सिर्फ रन बनाकर आउट हो गई।

केकेआर ने बनाया 204 रनों का विशाल लक्ष्य

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। केकेआर के दो विकेट सिर्फ 26 रनों पर गिर गए। जिसके बाद सलामी बल्लेबाज रहमुल्लाह गुरबाज ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। रहमुल्लाह गुरबाज ने 44 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए। जबकि सबसे अधिक रन शार्दुल ठाकुर ने बनाए। शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों पर 68 रनों की आतिशी पारी खेली। आरसीबी के लिए सबसे सफल गेंदबाज करण शर्मा और डेविड विली रहे। दोनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए।

Also Read: Urvashi Rautela पर इस Pakistani Cricketer का आया दिल, बोले- ‘दुल्हन तैयार है तो शादी कर लूंगा’

आरसीबी के पांच बल्लेबाज 61 रनों पर लौटे पवेलियन

केकेआर के 204 रनों को लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। आरसीबी के पांच बल्लेबाज सिर्फ 61 रनों पर ही लौट गए।  इस मैच फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली सबसे अधिक रन बनाए हैं.  विराट कोहली 21 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कप्तान फाफा डु प्लेसिस  23 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली और डु प्लेसिस के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि डेविड विली ने नीचले क्रम में आकर पारी को गति प्रदान करने की कोशिश की लेकिन वह भी 20 रन बनाकर आउट हुए।

केकेआर के लिए सबसे सफल गेंजबाज वरुण चक्रवर्ती रहे। वरुण चक्रवर्ती 3.4 ओवर में आरसीबी के चार बल्लेबाज को आउट किया। चक्रवर्ती के साथ सुयश शर्मा ने आरसीबी के तीन बल्लेबाज को आउट किया।

Also Read: Urvashi Rautela पर इस Pakistani Cricketer का आया दिल, बोले- ‘दुल्हन तैयार है तो शादी कर लूंगा’

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026