---Advertisement---

Lalit Modi: IPL 2026 में हुआ विवाद! राजस्थान रॉयल्स ने किया नियमों का उल्लंघन, पूर्व आईपीएल चेयरमैन ने BCCI से की बड़ी मांग

Lalit Modi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के दौरान एक विवाद सामने आया है। इसके बाद आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बीसीसीआई से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 12, 2026 11:55 पूर्वाह्न

Lalit Modi
Follow Us
---Advertisement---

Lalit Modi: भारत में आईपीएल 2026 का क्रेज धीरे-धीरे सिर चढ़कर बोल रहा है। हर दिन क्रिकेट का रोमांच आसमान छू रहा है। ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में एक विवाद ने जन्म लिया है। जी हां, आईपीएल 2026 में आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स ने नियमों का उल्लंघन किया है। बीते शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और आरआर का मुकाबला था। इस दौरान राजस्थान के टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में बैठे हुए अपने फोन का इस्तेमाल करते पाए गए। ऐसे में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से बड़ी मांग की।

ललित मोदी ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से की बड़ी मांग

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी आरआर टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में अपना फोन इस्तेमाल करते देख हैरान रह गए। ललित मोदी ने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ‘डगआउट में मोबाइल फोन रखना पूरी तरह से मना है। क्या सच में ऐसा हुआ? मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं हुआ होगा। अगर ऐसा हुआ है, तो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है।’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘यह तो बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। भ्रष्टाचार-विरोधी तंत्र कहां था?’

वहीं, आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित “PMOA PROTOCOL – 2026” में कहा गया है कि टीम मैनेजर को डगआउट में फ़ोन ले जाने की अनुमति है, लेकिन उसे इस्तेमाल करने की मनाही है।इसके अलावा, टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम वाले हिस्से में फोन का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन डगआउट में नहीं।

ललित मोदी ने आरआर टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को घेरा

आरआर टीम के मैनेजर रोमी भिंडर ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में ऐसा काम किया, जोकि बीसीसीआई ने भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के तहत सख्ती से प्रतिबंधित किया है। भिंडर ने अपने फोन का इस्तेमाल करके पीएमओए यानी खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, जैसा कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कैद हुआ है।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो से रोमी भिंडर को आईपीएल प्रोटोकॉल तोड़ने का दोषी ठहराने के लिए काफी पाया जाता है, तो उन्हें मैच रेफरी और एंटी-करप्शन यूनिट द्वारा तलब किया जा सकता है। यह घटना पहले ही सोशल मीडिया पर जोरदार बहस का विषय बन चुकी है और इस बारे में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल जल्द ही कोई अपडेट जारी कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026

CM Mohan Yadav

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026