---Advertisement---

Lionel Messi: रोनाल्डो के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे मेसी , इस मामले में पुर्तगाली स्टार हैं आगे

Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी गोल करने के मामले में अपने प्रतिद्वंदी रोनाल्डो से आगे निकल सकते हैं। रोनाल्डो ने जहां क्लब और अपने देश की तरफ से खेलते हुए कुल 844 गोल दागे हैं तो वहीं मेसी के नाम 815 गोल हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 22, 2023 3:57 अपराह्न | Updated: अगस्त 22, 2023 6:16 अपराह्न

-lionel-messi-vs-cristiano-ronaldo...
Follow Us
---Advertisement---

Lionel Messi: रोनाल्डो और मेसी के बीच प्रतिद्वंदिता से पूरी दुनिया वाकिफ है। अब ऐसे में इन दिनों अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी रोनाल्डो के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए हैं।

गोल के मामले में ले सकते हैं बढ़त

आपको बता दें कि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टिआनो रोनाल्डो अभी दुनिया के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं। अब ऐसे में इन दिनों मेजर लीग सॉकर में खेल रहे लिओनेल मेसी आने वाले समय में रोनाल्डो के इस रिकॉर्ड को जल्द ही बीट कर सकते हैं। आपको बता दें कि रोनाल्डो ने अब तक के अपने करियर में देश और क्लब के लिए खेलते हुए कुल 877 गोल किये हैं तो वहीं मेसी ने अपने देश अर्जेंटीना और क्लब के लिए खेलते हुए कुल 815 गोल किये हैं। आपको बता दें कि रोनाल्डो जहां अभी सऊदी क्लब अल नसार के साथ खेल रहे हैं तो वहीं मेसी अमेरिकन क्लब Inter Miami CF के साथ जुड़े हुए हैं।

मेसी ने दिलाया था क्लब को खिताब

आपको बता दें कि अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी ने हाल में ही मेजर लीग सॉकर में खेलते हुए अपनी टीम Inter Miami CF को लीग कप का टायटल दिया था। फाइनल में Miami की टीम ने नैशविले को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान मेसी की टीम Inter Miami CF ने नैशविले को 10-9 से हराकर पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया था। आपको बता दें कि मेसी ने इस दौरान 7 मैचों में कुल 10 गोल दागे थें। मेसी ने साल 2022 में क़तर में हुए फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम अर्जेंटीना को साल 1986 के बाद पहली बार खिताब दिलाया था।मेसी ने फुटबॉल जगत में काफी नाम कमाया है। आपको बता दें कि मेसी के नाम फूटबाल में 7 बैलन डी और अवार्ड हैं। मेसी को फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए गोल्डन बॉल ट्रॉफी दी गयी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026