---Advertisement---

‘औरत बनने का शौक’! पूर्व क्रिकेटर Sanjay Bangar के बेटे Aryan Bangar ने बदलवाया सेक्स, लोगों के रिएक्शन ने किया हैरान

Aryan Bangar से Anaya Bangar बने पूर्व क्रिकेटर Sanjay Bangar के बेटे के नए लुक को देख यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। लोगों के भद्दे कमेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 11, 2024 1:52 अपराह्न

Aryan Bangar
Follow Us
---Advertisement---

Aryan Bangar : गूगल पर अचानक से आर्यन बांगर (Aryan Bangar) का नाम ट्रेंड करने लगा है। वहीं, सोशल मीडिया पर आर्यन बांगर से (Anaya Bangar) बने भारत के पूर्व क्रिकेटर एवं कोच (Sanjay Bangar) के बेटे को लोग ट्रोल करने लगे हैं। दरअसल, आर्यन का सेक्स बदलकर अनाया बनना यूजर्स के गले से नहीं उतर रहा है। यही वजह है की इंटरनेट पर उनकी ट्रोलिंग चल रही है। इतनी ही नहीं एक यूजर ने तो तंज कसते हुए ‘औरत बनने का शौक’ लिखकर कमेंट कर दिया।

Aryan Bangar को Anaya Bangar के रुप में देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

आर्यन से बने अनाया ने अपनी हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को anayabangar’s profile picture anayabangar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, 9 महीने बीत गए, अभी पूरा जीवन बाकी है।

जैसे ही आर्यन ने अपनी जर्नी के फोटो शेयर किए वैसे ही instantbollywood इंस्टाग्राम पर आर्यन के कुछ फोटो को पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को देखने के बाद अचानक से इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वह अनाया पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने लगे। एक यूजर लिखता है कि, ‘औरत बनने का शौक’। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “हर आदमी की औरत बनने की इच्छा क्यों होती है?” इतनी ही नहीं एक यूजर तो यहां तक लिख देता है कि, “अल्लाह तमाम माता-पिता को बच्चों की ऐसी आजमाइश से बचाए”। एक यूजर लिखता है कि, “ये बिल्कुल ठीक है, जिसको जो सही लगे वो करना चाहिए”।

हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी क्या है और कौन करा सकता है?

पिछले कुछ समय से जेंडर बदलवाने के लिए लोग हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी का सहारा ले रहे हैं। भारत में साल 2014 से इस सर्जरी को कानून की मान्यता मिली है। ये एक तरह की प्लास्टिक सर्जरी है, जिसे 21 साल से ऊपर के लोग सहमति फोम भरकर करवा सकते हैं। इसे करवाने में लाखो रुपए का खर्चा आता है। भारत में इस सर्जरी का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

कौन हैं Aryan Bangar ?

आपको बता दें, आर्यन एक क्रिकेटर हैं। आर्यन काफी अच्छा मैच खेलते हैं। वह पुरुषों के साथ कई मैच खेल चुके हैं। आर्यन उर्फ अनाया भारत से बाहर मैनचेस्टर में रहती हैं। फिलहाल वह एक क्लब के लिए क्रिकेट खेलती हैं। लेकिन आने वाले समय में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलेने की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ट्रांसजेंडर महिलाओं के मैच खेलने पर फिलहाल प्रतिबंध लगा हुआ है। अनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हुई तमाम खबरें शेयर करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 July 2025

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026