---Advertisement---

LSG VS DC IPL 2023: Mark Wood की रफ्तार में धराशाई हुई दिल्ली, टॉप के 3 बल्लेबाजों को ऐसे किया Out

LSG VS DC IPL 2023: आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मार्क वुड ने लगातार दो गेंदों पर दिल्ली कैपिटल्स के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मार्क वुड की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 1, 2023 10:48 अपराह्न | Updated: अप्रैल 1, 2023 11:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

LSG VS DC IPL 2023: आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। मार्क वुड ने लगातार दो गेंदों पर दिल्ली कैपिटल्स के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मार्क वुड की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स पर ढाया कहर

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन मार्क वुड की 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को उनके निजी स्कोर 12 रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पृथ्वी शॉ जब तक मार्क वुड की गेंद समझ पाते, उससे पहले गेंद स्टंप की गिल्लियां उड़ा चुकी थी।

Also Read: PBKS VS KKR IPL 2023: पंजाब किंग्स ने KKR को 7 रनों से हराया, अर्शदीप सिंह बने मैच के हीरो

मार्क वुड ऐसे मार्श और शॉ को किया आउट

पृथ्वी शॉ के बाद दिल्ली के आक्रामक बल्लेबाज मिचेल मार्श बल्लेबाजी करने आए लेकिन मार्श मार्क वुड की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। ऐसा लगा कि वह मार्क वुड की गेंद खेलने के तैयार ही नहीं थे। मार्क वुड ने एक साथ दो बल्लेबाजों को आउट करने के बाद मैदान में दौड़कर जश्न मनाया। मार्क वुड के दोनों विकेट का वीडियो आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। फैंस मार्क वुड की धारदार गेंदबाजी देखकर काफी प्रभावित हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और कप्तान डेविड वार्नर ने अच्छी शुरुआत दी। वार्नर और शॉ ने पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की लेकिन मार्क वुड ने इस साझेदारी को 5वें ओवर में तोड़ दिया। मार्क वुड यहीं नहीं रूके घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराकर आउट किया। सरफराज खान सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए.

मार्क वुड पर लखनऊ ने लगाया था बड़ा दांव

खबर लिख जानें तक दिल्ली कैपिटल्स के टॉप के तीन बल्लेबाज महज 9।3 ओवरों में 63 रनों पर आउट हो गए है। तीनों ही विकेट मार्क वुड के खाते में गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्क वुड पर 7.50 करोड़ की भारी रकम लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।

Also Read: PBKS VS KKR IPL 2023: पंजाब किंग्स ने KKR को 7 रनों से हराया, अर्शदीप सिंह बने मैच के हीरो

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026