---Advertisement---

LSG VS RR IPL 2023: लखनऊ ने राजस्थान को 10 रनों से हराया, आवेश खान बने मैच के हीरो

LSG VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को उसके घर में 10 रनों से हराया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 19, 2023 11:21 अपराह्न

LSG VS RR IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

LSG VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को उसके घर में 10 रनों से हराया। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए और राजस्थान को मैच जीतने के लिए 155 रनों का टारगेट दिया, जिसके पीछा करते हुए 20 ओवर में राजस्थान ने 144 रन ही बनाए और मुकाबला 10 रनों से हार गए।

लखनऊ के लिए मैच विनर बने काइल मेयर 

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की। लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन कप्तान केएल राहुल महज 39 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाड काइल मेयर ने 51 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 21 और निकोलस पूरन ने 29 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 154 रनों तक पहुंचाया और लखनऊ की टीम ने राजस्थान को 155 रनों का टारगेट दिया। आर अश्विन राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। अश्विन ने 23 रन देकर दो विकेट लिए।

Also Read: LSG VS RR IPL 2023: Kyle Mayers ने एक बार फिर खेली आतिशी पारी, जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक…देखें Video

राजस्थान का मध्यक्रम रहा फ्लॉप

लखनऊ के 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान का शुरुआत काफी अच्छी रही। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। यशस्वी 35 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं बटलर ने 41 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और राजस्थान इस मैच को 10 रनों से हार गई। इस मैच में लखनऊ की ओर से सबसे सफल गेंदबाज आवेश खान रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर राजस्थान के तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

Also Read: LSG VS RR IPL 2023: Kyle Mayers ने एक बार फिर खेली आतिशी पारी, जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक…देखें Video

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026