---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : हसन रज़ा के विवादित बयान पर भड़के शमी ,क्लास लगाते हुए जुबान पर लगाई लगाम

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रज़ा के भारत के ख़िलाफ़ विवादित बयान पर मोहम्मद शमी ने उनकी क्लास लगाई है। उन्होंने कहा- कुछ तो शर्म करो।

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 9, 2023 11:09 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 9, 2023 12:40 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : भारत और श्रीलंका मुक़ाबले के बाद भारत की कमाल की गेंदबाज़ी देखकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रज़ा सकपका गए थे। उन्होंने ये आरोप लगाए थे कि भारत के गेंदबाज़ों को अलग गेंद दी जाती है। अब उनके इस बयान पर भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने रियेक्ट किया है। उन्होंने हसन रज़ा की क्लास लगाते हुए इंस्टग्राम स्टोरी शेयर की।

शमी ने लगाई हसन की क्लास

हसन रज़ा का भारत के खिलाफ आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा था , जिसपर अब शमी ने उनकी क्लास लगाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा उन्हें थोड़ी शर्म आनी चाहिए। अगर रजा किसी की बात नहीं सुनना चाहते तो उन्हें पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम की बात ध्यान से सुननी चाहिए। शमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, शर्म करो यार गेम पर फोकस करो ना की फालतू बकवास पर। कभी तो दूसरे की सक्सेस को एन्जॉय किया करो। छी यार आईसीसी वर्ल्ड कप है आपका लोकल टूर्नामेंट नहीं है।

“ये लोग अपना दिमाग खो चुके”

शमी ने आगे कहा, ‘आप प्लेयर ही थे ना। वसीम भाई ने समझाया, एक्सप्लेन किया था फिर भी। हाहाहा… अपने प्लेयर अपने वसीम अकरम पर यकीन नहीं आपको’। बता दें कि इससे पहले वसीम अकरम ने भी मैच के बाद रजा की टिप्पणियों की आलोचना की थी और उनसे कुछ शर्म करने को कहा था। अकरम ने आगे कहा कि ये लोग स्पष्ट रूप से अपना दिमाग खो चुके हैं।

हसन रज़ा का मानना भारत को मिलती है स्पेशल बॉल

भारत बनाम श्रीलंका ICC ODI World Cup मुक़ाबले में भारत ने श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हराया। भारत की तूफानी गेदंबाजी को देखकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकटर हसन रज़ा हैरान हो गए। उन्होंने भारत के खिलाफ बड़ा ही विचित्र आरोप लगा दिया। उनका मानना था कि भारतीय गदंबाजो को जो गेंद मिल रही है वो विरोधी गेदंबाजो से अलग है। यानी भारत के गेंदबाज़ो को स्पेशल बॉल दी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026