Mohsin Naqvi को लगी जोर की मिर्ची, एक और विदेशी स्टार क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL से किया किनारा; PCB लेगा कड़ा एक्शन

Mohsin Naqvi: पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी को एक बार फिर विदेशी क्रिकेटर ने झटका देते हुए पीएसएल का साथ छोड़ दिया है और आईपीएल से जुड़ गया है।

Mohsin Naqvi

Photo Credit: Google

Mohsin Naqvi: पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पहले ही भारत की क्रिकेट लीग मतलब आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग से परेशान रहते हैं। ऐसे में विदेशी खिलाड़ी लगातार पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल में जा रहे हैं। इसमें एक नया नाम शामिल हुआ है। जी हां, यही वजह है कि पीसीबी प्रमुख को जोर की मिर्च लगी है। ऐसे में पीसीबी अब पीएसएल छोड़ने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन ले सकती है।

Mohsin Naqvi को लगा जोर का झटका

दरअसल, श्रीलंका के प्लेयर दासुन शनाका ने पीएसएल की लाहौर कलंदर्स टीम को छोड़कर आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने का फैसला कर लिया है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन चोटिल है, ऐसे में श्रीलंकाई खिलाड़ी दासुन शनाका को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ लिया गया है। मगर श्रीलंकाई प्लेयर के इस निर्णय से पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को तगड़ा झटका लगा है।

मालूम हो कि दासुन शनाका से पहले पीएसएल छोड़कर आईपीएल में जाने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम का साथ छोड़कर केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ने का फैसला लिया था। केकेआर ने उन्हें मुस्तफिज़ुर रहमान की जगह पर शामिल किया था।

मोहसिन नकवी ले सकते हैं कड़ा एक्शन

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, ‘हम नियमों के अनुसार उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, कॉर्बिन बॉश, जिन्हें पीएसएल से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था और इस बार भी वैसा ही होगा। आईपीएल के साथ टकराव कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि अगर हमारे खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमारे यहां भी बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं। हम पीएसएल को टालने का जोखिम नहीं उठा सकते थे, क्योंकि पूरे साल हमारे पास कोई और समय उपलब्ध नहीं है। बता दें कि पीएसएल 26 मार्च से शुरू होने वाला है, जबकि आईपीएल 28 मार्च से शुरु होगा।

Exit mobile version