---Advertisement---

Moto GP India 2023: मोटो जीपी के उद्घाटन समारोह में ये योगगुरु करेंगे शिरकत , लैप पर उड़ा सकते हैं धुआंधार बाइक

Moto GP India 2023: भारत में पहली बार होने जा रहे मोटो जेपी रेस में सद्गुरु उद्घाटन समारोह के दौरान शिरकत करते नजर आएंगे। सद्गुरु इस दौरान लैप पर बाइक दौड़ाते भी नजर आ सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 9, 2023 11:40 पूर्वाह्न

MOTO GP BHARAT...2023
Follow Us
---Advertisement---

Moto GP India 2023: योग के क्षेत्र में में प्रकाण्डता हासिल कर चुके सद्गुरु आने वाले मोटो जीपी के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। आपको बता दें कि मोटो जीपी भारत के दौरान सद्गुरु कुछ समय के लिए लैप पर बाइक दौड़ाते भी नजर आ सकते है। मोटो जीपी भारत का आयोजन 22 -24 सितम्बर तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर किया जाएगा।

मोटो जीपी भारत में सद्गुरु करेंगे शिरकत

योग के क्षेत्र में प्रकाण्डता हासिल कर चुके सद्गुरु आने वाले मोटो जीपी भारत में उद्घाटन समारोह के दौरान शिरकत करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि सद्गुरु के बाइक लव के बारे में भला कौन नहीं जनता। अब ऐसे में मोटो जीपी के दौरान सद्गुरु लैप पर कुछ देर तक बाइक भी दौड़ाते नजर आ सकते हैं। आपको बता दे कि मोटो जीपी भारत का आयोजन 22 -24 सितम्बर तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर किया जाएगा।

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर हो चुका है F1 का आयोजन

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर इससे पहले भी ऍफ़ 1 रेस का आयोजन हो चुका है। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर साल 2011 से लेकर 2013 तक इंडियन ग्रांड प्रिक्स का आयोजन किया गया था। इसके अलावे इस सर्किट पर एशियाई रोड रेसिंग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जा चुका है। आपको बता दें कि अगर भारत के नजरिये से मोटो जीपी रेस के बारे में बात की जाए तो देश को अब तक इस क्षेत्र में ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पायी है। मोटो जीपी के में इवेंट में आजतक कोई भी भारतीय खिलाड़ी खिताब नहीं जीत पाया है। मोटो जीपी के छोटे स्तर पर होने वाले इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों को जरूर कामयाबी हाथ लगी है। ऐसे में अब देखना होगा कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहली बार आयोजित किये जा रहे मोटो जीपी रेस में भारतीय खिलाड़ी अपना छाप छोड़ने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026