---Advertisement---

MS Dhoni से पहले सिर्फ एक विकेटकीपर कप्तान को मिला है ICC Hall of Fame का सम्मान, टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के लिए दुनिया आज भी करती है याद

MS Dhoni: कैप्टन कूल या एमएस धोनी को हाल ही में ICC Hall of Fame का सम्मान मिला है। मगर क्या आप जानते हैं कि धोनी से पहले सिर्फ एक विकेटकीपर कप्तान को आईसीसी का सबसे बड़ा सम्मान हासिल हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2025 12:05 अपराह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: कैप्टन कूल या माही, आज भी दुनियाभर में महेंद्र सिंह धोनी को करोड़ों क्रिकेट फैन्स और खिलाड़ी बहुत प्यार करते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 3 आईसीसी ट्रॉफी के खिताब दिलाए हैं। ऐसे में वर्ल्ड की सबसे बड़ी क्रिकेट संस्था आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एमएस धोनी को बड़ा सम्मान दिया है। बता दें कि आईसीसी ने सोमवार को लंदन में एक इवेंट के दौरान आईसीसी हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया। इसके साथ ही धोनी टीम इंडिया के ऐसे दूसरे विकेटकीपर कप्तान बन गए, जिनको आईसीसी हॉल ऑफ फेम का सम्मान मिला है।

MS Dhoni से पहले इस विकेटकीपर कप्तान को मिला है आईसीसी हॉल ऑफ फेम

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि एमएस धोनी से पहले आईसीसी हॉल ऑफ फेम से सम्मानित होने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान को दुनिया आज भी याद करती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राहुल द्रविड़ की। भारत के पूर्व विकेटकीपर कप्तान और टीम इंडिया को दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच। टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में ही साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड चैंपियन का टाइटल जीता था। राहुल द्रविड़ को 2018 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम का सम्मान मिला था।

एमएस धोनी की तरह यह खिलाड़ी भी था काफी मशहूर

एक तरफ जहां दुनिया MS Dhoni को कैप्टन कूल के नाम जानती है। वहीं, राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया की दीवार कहा जाता था। जी हां, राहुल द्रविड़ ने एकदिवसीय और टेस्ट दोनों प्रारुपों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में 10000 से अधिक रन बनाए हैं। साथ ही राहुल के नाम 36 टेस्ट शतक भी हैं। टेस्ट प्रारुप में राहुल द्रविड़ सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

एमएस धोनी इस खास लिस्ट में हुए शामिल

आईसीसी हॉल ऑफ फेम का सम्मान पाने वाली लिस्ट में MS Dhoni से पहले 10 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल था। इसमें 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव को साल 2009 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम का सम्मान मिला। सुनील गावस्कर 2009 में, बिशन सिंह बेदी को साल 2009 में, अनिल कुंबले को साल 2015, राहुल द्रविड़ को 2018, सचिन तेंदुलकर को 2019, वीनू मांकड़ को साल 2021, डायना इडुलजी को 2023, वीरेंद्र सहवाग को 2023 और नीतू डेविड को साल 2024 में आईसीसी की ओर से सबसे बड़ा सम्मान मिल चुका है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026