---Advertisement---

क्रिकेटर MS Dhoni का कमाल! कैंडी क्रश ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, गेम ने चंद घंटों में तोड़ दिए रिकॉर्ड

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी कैंडी क्रश गेम का लुफ्त उठाते हुए नज़र आ रहें हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 26, 2023 7:02 अपराह्न

dhoni video
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni : कैंडी क्रश एक ऐसा खेल है जिसे खेलने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है और ना चाहते हुए भी लोग इस खेल को खेलने के लिए मोबाइल से चिपके हुए रहते हैं।इन दिनों इस खेल की चर्चा सोशल मीडिया पर ज्यादा हो रही है। जब इस खेल को कोई जानें-माने खिलाड़ी खेल रहे हों तब ऐसा होना स्वभाविक भी है। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एमएस धौनी का कैडी क्रश खेलते हुए एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। खेल को लेकर लोगों में क्रेज का आलम ये है कि, चंद घंटों में ही कैंडी क्रश खेल को लाखों लोगों ने डाउनलोड करते एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी कैंडी क्रश गेम का लुफ्त उठाते हुए नज़र आ रहें हैं। दरअसल अपने प्लेन यात्रा के दौरान स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी कैंडी क्रश खेलते नज़र आएं।इस वीडियो में एक एयर होस्टेस भी नज़र आ रही हैं ,जो धौनी को खूब सारे चॉकलेट और मिठाइयां भेंट करती हैं।अपने काम को छोड़ एयर होस्टेस कुछ समय तक धौनी से बातें भी करती है। इस वीडियो को मुफद्दल वोहरा नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘द क्राउड फेवरेट एम.एस धौनी’ ।इसके बाद तो ट्विटर पर कमेंट की बरसात आ गयी और लोगों ने जमकर मीम भी बनायें ।

ये भी पढ़ें: ‘कैच छोड़ना पड़ा भारी’, Sunil Gavaskar ने इंग्लैंड की Umbrella फिल्डिंग पर खड़े किए सवाल, इस वजह से मिली कंगारूओं को जीत

धौनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था IPL 2023 का खिताब

गौरतलब है कि हाल ही में धौनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपने शांत चित स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और इसी के कारण उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है।सन्यांस लेने के बाद भी धौनी अलग अलग खेलों में काफी सक्रिय रहते हैं।ऐसा ही कुछ पिछले साल नवंबर में भी देखने को मिला था जब वह और उनके पार्टनर सुमित कुमार बजाज ने झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित किये गए टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष युगल का ख़िताब जीता था।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में कुत्ते क्यों हो जाते हैं ज्यादा आक्रामक, Dogs और Climate का कनेक्शन जानकर चकरा जाएगा सिर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026