---Advertisement---

पाकिस्तान में कुछ भी होता है! क्रिकेटर Naseem Shah को पंजाब के पॉलिटिशयन से टकराना पड़ा भारी; क्या PCB प्रमुख Mohsin Naqvi ने की मदद?

Naseem Shah: पाकिस्तान के क्रिकेटर नसीम शाह पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया। यह फाइन पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा है। साथ ही पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने पाक किकेटर को बैन से बचा लिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 31, 2026 11:53 पूर्वाह्न

Naseem Shah
Follow Us
---Advertisement---

Naseem Shah: पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग चल रही है। मगर सारी दुनिया जानती है कि यह कैसे और क्यों चल रही है? खैर हम यहां पर पाकिस्तान के क्रिकेटर नसीम शाह की बात कर रहे है। जब भी पाकिस्तान का नाम आता है, मतलब कुछ बुरा ही हुआ है। पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में पहली बार इतना बड़ा जुर्माना किसी खिलाड़ी पर लगाया गया है। ‘Hindustan Times’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नसीम शाह पर 72000 यूएस डॉलर का जुर्माना ठोका गया है। यह भारतीय करेंसी में लगभग 68 लाख रुपये के करीब बैठता है।

नसीम शाह ने पंजाब की राजनेता पर की थी तीखी टिप्पणी

रिपोर्ट के मुताबिक, पीएसएल 2026 के लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के मैच के दौरान पाक क्रिकेटर नसीम शाह ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और वरिषठ राजनेता पर तंज कसा था। नसीम शाह ने अपने एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में कहा था, ‘लॉर्ड्स में उनके साथ रानी जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है?’ हालांकि, उनका यह पोस्ट कुछ समय में डिलीट हो गया। इसके बाद एक अन्य पोस्ट आया, जिसमें दावा किया गया कि नसीम का एक्स अकाउंट हैक हो गया था। मगर जब तक मामला काफी आगे बढ़ चुका था। ऐसे में पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।

नसीम शाह को पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने बचाया

वहीं, रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेटर नसीम शाह पर 2 साल का बैन लगने वाला था। मगर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने ऐसा होने से रोक दिया। पीसीबी प्रमुख 2 साल के प्रतिबंध को रोक लिया और सिर्फ आर्थिक हर्जाना लगाने की बात की। 30 मार्च को 3 सदस्यीय अनुशासन समिति द्वारा एक व्यक्तिगत सुनवाई आयोजित की गई थी, जब नसीम शाह का इस मामले पर जवाब प्राप्त हो गया था और उसकी समीक्षा कर ली गई थी। इसके बाद पीसीबी मुखिया ने अपना पक्ष रखा और पाक क्रिकेटर का बचाव किया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Onion Price

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026