---Advertisement---

Neeraj Chopra ने वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले कह दी बड़ी बात , सुनकर आपके ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा

Neeraj Chopra: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 19 अगस्त से हंगरी कि राजधानी बुडापेस्ट में शुरू हो रहे वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले एक बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर के थ्रो को लेकर यह बात कही है। ‘अगर वेदर कंडीशन मेरे पक्ष में हो ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 18, 2023 6:19 अपराह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 6:50 अपराह्न

Neeraj..
Follow Us
---Advertisement---

Neeraj Chopra: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 19 अगस्त से हंगरी कि राजधानी बुडापेस्ट में शुरू हो रहे वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले एक बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर के थ्रो को लेकर यह बात कही है।

अगर वेदर कंडीशन मेरे पक्ष में हो तो 90 मीटर का थ्रो कर सकता हूं ‘ -नीरज चोपड़ा


भारत को ओलिंपिक के एथेलेटिक स्पर्धा में पहला गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का हालिया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि जिओ सिनेमा से बातचीत करते हुए नीरज ने बताया कि अगर वेदर कंडीशन उनके पक्ष में हो तो वह आसानी के साथ 90 m के पैमाने को क्रॉस कार सकते हैं। नीरज ने जिओ सिनेमा को बताया कि, “मुझे सिर्फ एक दिन फेवरेवल वेदर कंडीशन की जरूरत है और मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि मैं 90 मीटर का रिकॉर्ड आसानी के साथ हासिल कर सकता हूं।”

2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता था सिल्वर मेडल

आपको बता दें कि साल 2022 में अमेरिका के युगेने में खेले गए वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने तब प्रतियोगिता का गोल्ड अपने नाम किया था। नीरज ने तब 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया था। आपको बता दें कि नीरज ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में भारत को स्वर्ण का तमगा दिलाया था। ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था बेस्ट थ्रो

आपको बता दें कि नीरज ने साल 2022 में खेले गए स्टॉकहोम डायमंड लीग में अपना सबसे बेस्ट थ्रो फेंका था। उन्होने स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया था। नीरज ने साल 2022 में ज्यूरिख में खेले गए डायमंड लीग फाइनल में खिताब अपने नाम किया था। वह डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026