---Advertisement---

Asia Cup 2023: अब मदनलाल ने एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर कही बड़ी बात, टीम इंडिया की जीत को लेकर कुछ यूं बोले

Madanlal: भारतीय क्रिकेटर मदनलाल ने अपने हालिया बयान में कहा है कि एशिया कप जीतना और विश्व कप जीतना अलग-अलग चीज़ें हैं। मदनलाल ने हिन्दुस्तान टाइम्स डॉट कॉम से बात करते हुए बताया कि विश्व कप में शीर्ष छह टीमों के पास वर्ल्ड कप जीतने का मौक़ा है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 25, 2023 6:05 अपराह्न

Madan-Lal-cricket-
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर मदनलाल का हालिया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें की मदनलाल ने हाल में ही भारतीय टीम के एशिया कप और वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर बड़ी बात कही है।

इंडियन टीम जीत सकती है एशिया कप

भारत के धुरंधर क्रिकेटरों में से एक मदनलाल का हालिया बयान काफी ख़बरों में बना हुआ है। आपको बता दें कि हिंन्दुस्तान टाइम्स डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में मदनलाल ने कहा है कि भारतीय टीम एशिया कप को निश्चित रूप से जीत सकती है। मदनलाल ने हिन्दुस्तान टाइम्स डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि, “भारतीय टीम निश्चित रूप से इस महीने शुरू हो रहे एशिया कप को जीतने में कामयाब होगी लेकिन वर्ल्ड कप को लेकर चीज़ें अलग हैं। यहां पर हम किसी एक टीम को लेकर भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। वर्ल्ड कप में शीर्ष छह टीमों के पास ट्रॉफी जीतने का मौक़ा है।” मदनलाल ने आगे कहा कि, “हां भारतीय टीम के पास home advantage होने का फायदा जरूर होगा पर सेम टाइम में टीम पर दवाब भी रहेगा। मेजबान टीम के ऊपर हमेशा ही दवाब होता है। ये अच्छी चीज है कि हमारे पास बेहतरीन खिलाडी हैं जो प्रेशर को आसानी के साथ हैंडल कर सकते हैं।”

अक्टूबर -नवंबर में होना है वर्ल्ड कप

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 का शुभारम्भ 5 अक्टूबर से होगा। विश्व कप का सबसे पहला मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। वर्ल्ड कप के दौरान 12 अलग-अलग स्थानों पर मैच खेले जाएंगे। आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार साल 2011 में विश्व कप की मेजबानी की थी। तब भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से मेजबानी की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026