---Advertisement---

NZ vs SL: केन विलियमसन ने की श्रीलंकाई गेंदबाज़ों की भरपूर कुटाई, टेस्ट में छठी बार जड़ा डबल सेंचुरी, देखें क्लिप

सीरीज का पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने बड़ी मुश्किल से जीता था। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पहली पारी के बाद ही काफी आगे नज़र आ रही है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 18, 2023 10:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

NZ vs SL: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में एक अलग ही बल्लेबाज़ नज़र आते है। इस दोहरे शतक को यदि मिला दिया जाए तो केन ने कुल 6 दोहरे शतक ठोक दिये हैं। इस पारी में केन ने कुल 296 गेंदों का सामना किया और 215 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 23 चौके जड़े और 2 लंबे छक्के भी लगाए। केन ने अपना दोहरा शतक एक शानदार चौके के साथ पूरा किया। विलियमसन के इस पारी के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम काफी मज़बूत स्थिति में आ गई हैं। यहाँ से गेम में बने रहने के लिए श्रीलंका के बल्लेबाज़ों को एक जादुई पारी खेलने की आवश्यकता होगी।

न्यूज़ीलैंड के लिए हेनरी निकोल्स ने भी ठोके 200 रन

https://twitter.com/sparknzsport/status/1636930393835454464?s=20

हेनरी निकोल्स ने भी काफी शानदार बैटिंग से सभी को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने अपने कैरियर में पहली दफा डबल सेंचुरी लगाया। इस पारी में निकोल्स ने कुल 240 गेंदों का सामना किया और 200 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट के लिहाज़ से इसे तेज़ पारी माना जा सकता है। अपनी पारी में हेनरी निकोल्स ने 15 चौके जड़े और चार गगनचुंबी छक्के भी लगाए। विलियमसन और निकल्स के दम पर अब न्यूज़ीलैंड इस मुकाबले में काफी ज़्यादा आगे निकल गई है। श्रीलंका के लिए मैच बचा पाना ही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

580 रनों पर न्यूज़ीलैंड ने घोषित की पहली पारी

580 रनों का बड़ा टोटल बनाने के बाद न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान ने पारी घोषित करने का फैसला किया। पहली पारी में न्यूज़ीलैंड टीम के दो बल्लेबाज़ों ने शतक लगाया। केन विलियमसन ने 215 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके साथी बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स ने 200 रन ठोके। दूसरी पारी में बैटिंग करने आई श्रीलंका के केवल 26 रनों पर ही दो बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके हैं। न्यूजीलैंड के टोटल से श्रीलंका की टीम 554 रन पीछे हैं। श्रीलंका की तरफ से अनुभवी बल्लेबाज़ दिमुथ करुणारत्ने 16 रन और प्रबथ जयसूर्या 4 रन बनाकर क्रीज़ पर बने हुए हैं। यहाँ से श्रीलंका के बल्लेबाज़ों के धैर्य की परीक्षा होगी।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026