---Advertisement---

ODI World Cup 2023: CAB के प्रेसिडेंट ने ईडन गार्डन्स में आग लगने की बताई बड़ी वजह, जानें कैसे लगी थी आग

ODI World Cup 2023: भारत में आयोजित होने वर्ल्ड कप में अब 2 महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में भारत के सबसे ऐतिहासिक मैदानों में से एक ईडन गार्डन्स में आग लगने की घटना सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक रात 11 बजकर 50 मिनट पर यह घटना हुई थी। CAB के ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 11, 2023 12:45 अपराह्न | Updated: अगस्त 11, 2023 6:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत में आयोजित होने वर्ल्ड कप में अब 2 महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में भारत के सबसे ऐतिहासिक मैदानों में से एक ईडन गार्डन्स में आग लगने की घटना सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक रात 11 बजकर 50 मिनट पर यह घटना हुई थी।

CAB के प्रेसिडेंट ने बताई आग लगने की वजह

ईडन गार्डन्स का मैदान केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे ऐतिहासिक मैदानों में से एक है। बीते बुधवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर आग लगने की बड़ी घटना सामने आई थी। यह घटना ऐसे समय पर घटी पर वर्ल्ड कप के शुरु होने में अब बस कुछ ही समय बचा है। केवल यही नहीं इस घटना से पहले वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल भी जारी किया गया था। बता दें कि इस घटना पर CAB के प्रेसिडेंट ने बड़ा अपडेट दिया है। CAB के प्रेसिडेंट स्नेहशीष गांगुली ने बताया कि वर्ल्ड कप के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रेनोवेशन का काम चल रहा था। इस बीच ड्रेसिंग रूम में आग लग गई थी।
हालांकि, कर्मचारियों ने जल्द ही फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया था जिससे आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रेसिंग रूम कि फॉल्स सीलिंग में आग लगी थी जिसके बाद खिलाड़ियों का सारा सामान भी जल गया। वहीं आग लगने के बाद से कई लोग सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

ईडन गार्डन्स में होंगे वर्ल्ड कप के बड़े मैच

वर्ल्ड कप 2023 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर कई महत्वपूर्ण मैच खेले जानें हैं। इस मैदान पर पहला मैच 28 अक्टूबर को बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 5 नवंबर को इसी मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026